HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 13th April 2026: आज (13 अप्रैल) को आईपीएल 2026 में सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (SRH VS RR) के बीच में सीजन का 21वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) करते हुए नजर आएंगे वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन (Ishan Kishan) निभाएंगे.

आईपीएल में दोनों ही टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सीजन में अब खेले 4 मैचों में से 4 मैचों में जीत अर्जित की है और पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान अपने नाम किया हुआ है. वहीं दूसरी ओर ईशान किशन की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत अर्जित की है. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 13 April 2026) को सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

SRH vs RR मैच डिटेल्स

मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच 21, आईपीएल 2026
वेन्यूराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
तारीख और समयसोमवार, 13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्सजियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

वैभव सूर्यवंशी दिखाना चाहेंगे अपना जलवा

आईपीएल सेंसेशन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन काफी शानदार जा रहा है. सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में वैभव ने 50 की औसत और 266 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए है. इस समय ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) की बात करें तो यह ताज भी वैभव के ही सर पर विराजमान है. ऐसे में वैभव सुरवंशी सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH VS RR) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी कर अपनी राजस्थान रॉयल्स को लगातार 5वां मुकाबला जितवाना चाहेंगे.

SRH VS RR: Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad: Pitch Report

आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, में सिर्फ 1 मुकाबला होस्ट किया गया है. उस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 विकेटों से मात दी थी. ऐसे में पहले मुकाबले के मुताबिक पिच की बात की जाए तो उस मुकाबले में ज्यादा रन देखने को नहीं मिले थे लेकिन पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. ऐसे में SRH VS RR में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े: IPL 2026 के बीच ग्लेन मैक्सवेल को आया इस फ्रेंचाइजी से बुलावा

IPL 2026 के लिए सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंदु मेंडिस, डेविड पेन, ज़ीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुषांत मिश्रा, युधवीर सिंह चारक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

भिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

यह भी पढ़े: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, KKR के स्टार ऑलराउंडर को चुना गया टीम का कप्तान




Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular