HomeIPL 2026IPL 2026 Points Table: राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, वहीं MI-CSK...

IPL 2026 Points Table: राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, वहीं MI-CSK समेत ये टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के सीजन में कल (10 अप्रैल) को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात देकर सीजन में अपना लगातार चौथा मुकाबला जीता.

वहीं दूसरी ओर 5 बार की चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद ही साधारण रही है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक अपनी पहली जीत का इंतज़ार है. वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को भी पिछले 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अगर आप इस समय आईपीएल की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) के बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

राजस्थान ने RCB के खिलाफ दर्ज़ की शानदार जीत

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल 2026 सीजन के अपने चौथे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 6 विकेटों से मात दी. वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 सीजन में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा.

CSK-MI समेत इन टीमों की हालत खराब

5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जहां अब तक एक भी मुकाबला जीत पाने में असमर्थ रही है. वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी इस समय पॉइंट टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है. वहीं 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की भी हालत खस्ता है और पॉइंट टेबल में टीम इस समय 9वें पायदान पर विराजमान है.

यहां देखें अपडेटेड IPL 2026 POINTS TABLE

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular