Homeक्रिकेटAaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 11th April 2026: आज (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (PBKS VS SRH) के बीच में चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 के बजाए दोपहर 3:30 से खेला जाएगा.

वहीं इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के सफर की बात करें तो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी मुकाबला हारी नहीं है. वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद को 3 में से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 11 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

PBKS vs SRH Match Details

MatchPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, Match 17, Indian Premier League 2026
Date and Time (IST)Saturday, April 11, 3:30 PM
VenueMaharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, New Chandigarh
Broadcast and Live-StreamingJioStar Network Channels and JioHotstar (App & Website)

PBKS VS SRH: Pitch and Weather Report

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (PBKS VS SRH Pitch Report) में शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता है. बल्लेबाजों को क्रीज पर कुछ समय देना पड़ता है ताकि वे पिच की परिस्थितियों को समझ सकें.

पंजाब किंग्स बनाम सनराइज़र्स में हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले में स्पिनरों की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है, खासकर मैच के अंतिम ओवरों में। आईपीएल 2026 के सीजन में इसी मैदान पर हुए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के सामने 163 रनों का टारगेट रखा था. जिसे पंजाब किंग्स ने अंतिम ओवर में आकर चेस कर लिया था. वहीं मौसम (PBKS VS SRH Weather Report) की बात करें तो मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

PBKS VS SRH Head-to-Head T20 Record

विवरणआंकड़े
खेले गए मैच24
PBKS द्वारा जीते गए7
SRH द्वारा जीते गए17
कोई परिणाम नहीं
पहला मुकाबला19 अप्रैल, 2013 (SRH जीता)
सबसे हालिया मुकाबला12 अप्रैल, 2025 (SRH जीता)

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य

यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular