IPL Match Today 11th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (11 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) के बीच में मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
आज (11 अप्रैल) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 11 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
CSK vs DC Match Details
| Match | Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, Match 18, IPL 2026 |
| Date and Time | Saturday, April 11, 7:30 PM |
| Venue | MA Chidambaram Stadium, Chennai |
| Broadcast and Match | JioStar Network Channels and JioHotstar (App & Website) |
धोनी नहीं खेलेंगे मुकाबला
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक बेहद ही निराशाजनक रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सीजन में अब तक खेले 3 मैचों में हार का ही सामना किया है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स अपने चौथे मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी लेकिन मैदान पर उतरने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर रिपोर्ट्स आई है कि धोनी पहले 3 मुकाबले की तरह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाएंगे.
यह भी पढ़े: वर्ल्ड कप के बाद इस टीम से होगा टीम इंडिया का मुकाबला, रोहित- कोहली समेत ये 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ध्वस्त करना चाहेगी चेपॉक का किला
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है. टीम ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी में अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत और 1 में हार का सामना किया है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई के मैदान पर होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज़ करके चेपॉक का किला ध्वस्त करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सीजन में चौथी हार का स्वाद चखाना चाहेंगे.
CSK VS DC: Pitch and Weather Report
आईपीएल 2026 सीजन में आज (11 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच फ्लैट रहने की संभावना है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी चुनना ही पसंद करेंगे. वहीं मौसम की बात करें तो मुकाबले के दौरान मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है लेकिन मुकाबले के दौरान पर उमस रहने की अधिक संभावना है.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज
इम्पैक्ट प्लेयर: मैट हेनरी
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार
यह भी पढ़े: मैदान में एक बार फिर आया 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 9 चौके और 8 छक्कों से 78 गेंद में ठोका शतक
