HomeIPL 2026KKR vs SRH IPL Match Today: Team prediction, head-to-head, pitch report, Weather...

KKR vs SRH IPL Match Today: Team prediction, head-to-head, pitch report, Weather Report, Eden Gardens में किसका पलड़ा भारी

KKR vs SRH: कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) के बीच में सीजन का छठा मुकाबला ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा. ईडन गार्डन के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन (Ishan Kishan) और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

वहीं अगर आप जानना चाहते है कि कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) के बीच में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की प्रेडिक्टेड 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए सेक्शन को देखें.

KKR vs SRH: Team prediction

KKR Predicted Playing 11: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी

SRH Predicted Playing 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन

KKR VS SRH: Head-to-Head

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (KKR VS SRH) के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 10 मुकाबलों में सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है, वहीं 20 मुकाबलों में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को जीत मिली है. पिछले आईपीएल (IPL) सीजन के पहले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 110 रनों से मात दी थी. वहीं सीजन में खेले गए दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुकाबला 80 रनों से अपने नाम किया था.

वहीं टीमों के हाई स्कोर की बात करें तो सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स का हाईएस्ट स्कोर 208 रन रहा है, जबकि सबसे छोटा टीम स्कोर 101 रन का है. वहीं, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर 278 रन का रहा और सबसे छोटा स्कोर 113 रन का रहा है.

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर

KKR VS SRH: Pitch report

ईडन गार्डन के मैदान पर होने वाले मुकाबले की पिच रिपोर्ट (KKR VS SRH Pitch Report) की बात करें तो इस मैदान पर पहली पारी में गेंदबाज़ो को मदद मिलेगी. वहीं दूसरी पारी में गेंद बैट पर आसानी से आने लगेगी और बल्लेबाजी पिच पर आसान हो जाएगी। ऐसे में जो भी मुकाबले में टॉस जीत जाती है तो गेंदबाजी चुनने का फैसला करेगी और रनों को चेस करना चाहेगी.

KKR VS SRH: Weather Report

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच (KKR VS SRH Weather Report) में होने वाले इस मुकाबले में बारिश होने की संभावना है लेकिन मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने की संभावना बेहद ही कम है. मुकाबले के दौरान तापमान की बात करें तो उस दौरान तापमान 28 डिग्री से 23 डिग्री के बीच में रहने की संभावना है.

ईडन में चेसिंग टीम की बल्ले- बल्ले

ईडन गार्डन के मैदान पर अब तक खेले गए 100 आईपीएल मुकाबले में से 57 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं दूसरी तरफ ईडन गार्डन में कोलकाता नाईट राइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने 95 मुकाबले में से 54 मैचों में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़े: Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 2nd April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular