HomeIPL 2026Today IPL Match 3 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए...

Today IPL Match 3 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए शेड्यूल

Today IPL Match 3 April 2026: बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आईपीएल 2026 के लिए तय किए गए शेड्यूल के अनुसार आज (3 अप्रैल 2026) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK VS PBKS) के बीच में सीजन का 7वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2026 का यह पहला मुकाबला होने वाला है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात देकर सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेंगे.

पहले मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को राजस्थान रॉयल्स के सामने 8 विकेटों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेटों से मात देकर सीजन के पहले मुकाबले में जीत अर्जित की थी. आइए जानते हैं आज आईपीएल (Today IPL Match 3 April 2026) में किसका मैच है और इस मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

धोनी नहीं खेलेंगे ये मुकाबला

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में भी महेंद्र सिंह धोनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे.

खबरों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकते है. वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट्स है कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते है.

चेन्नई सुपर किंग्स को है पहली जीत का इंतज़ार

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत बेहद ही साधारण रही है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के पहले होम मैच में जीत अर्जित करके सीजन की शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब हुए नेट रन रेट को बेहद करने का प्रयास करेगी. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में संजू सैमसन के साथ मिलकर एक कप्तानी पारी खेलना चाहेंगे.

यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

श्रेयस की कप्तानी में मजबूत है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) जिन्होंने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेटों से मात दी है. वहीं टीम अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात देने के इरादे से चेपॉक में खेलना चाहेगी. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने पिछले आईपीएल सीजन में भी फाइनल तक का सफर तय किया था.

CSK VS PBKS पिच रिपोर्ट: फ्लैट ट्रैक पर बल्लेबाजों को फायदा

चेपॉक की पिच आज से कुछ वर्ष पहले तक स्लो और स्पिन ट्रैक मानी जाती थी लेकिन अब बीते कुछ वर्षों से चेन्नई (CSK VS PBKS: Pitch Report) के चेपॉक में खूब रन बनते है और फिर दूसरी पारी में अधिकतर चेस भी हो जाते है. ऐसे में उम्मीद यहीं है कि इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खूब रन बनेंगे.

CSK VS PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: CSK VS PBKS Head-to-Head

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK VS PBKS Head to Head Record)) के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले गए 32 मुकाबलो में से 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है. वहीं 16 मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए है.

आईपीएल 2025 के सीजन में हुए दोनों मुकाबलो में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी. वहीं चेपॉक में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो इस मैदान पर खेले गए 9 मैचों में से 5 मैचों में टीम को जीत मिली है. वहीं 4 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किए है.

IPL 2026 CSK Squad: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जकारी फॉल्क्स, उर्विल पटेल

IPL 2026 PBKS Squad: आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियंश आर्य, कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह ओमरजई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद

CSK Predicted Playing 11 Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, सरफराज खान / प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

PBKS Predicted Playing 11 Against CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

आईपीएल 2026 के लिए CSK का शेड्यूल: IPL 2026 CSK Schedule

तारीखमुकाबलाविपक्षी टीम
30 मार्च 2026RR vs CSKराजस्थान रॉयल्स
3 अप्रैल 2026CSK vs PBKSपंजाब किंग्स
5 अप्रैल 2026RCB vs CSKरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
11 अप्रैल 2026CSK vs DCदिल्ली कैपिटल्स
14 अप्रैल 2026CSK vs KKRकोलकाता नाइट राइडर्स
18 अप्रैल 2026SRH vs CSKसनराइजर्स हैदराबाद
23 अप्रैल 2026MI vs CSKमुंबई इंडियंस
26 अप्रैल 2026GT vs CSKगुजरात टाइटंस
2 मई 2026CSK vs MIमुंबई इंडियंस
5 मई 2026DC vs CSKदिल्ली कैपिटल्स
10 मई 2026CSK vs LSGलखनऊ सुपर जायंट्स
15 मई 2026LSG vs CSKलखनऊ सुपर जायंट्स
18 मई 2026CSK vs SRHसनराइजर्स हैदराबाद
21 मई 2026CSK vs GTगुजरात टाइटंस

आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स का शेड्यूल: IPL 2026 PBKS Schedule

तारीखमुकाबलाविपक्षी टीम
31 मार्च 2026PBKS vs GTगुजरात टाइटंस
3 अप्रैल 2026CSK vs PBKSचेन्नई सुपर किंग्स
6 अप्रैल 2026KKR vs PBKSकोलकाता नाइट राइडर्स
11 अप्रैल 2026PBKS vs SRHसनराइजर्स हैदराबाद
16 अप्रैल 2026MI vs PBKSमुंबई इंडियंस
19 अप्रैल 2026PBKS vs LSGलखनऊ सुपर जायंट्स
25 अप्रैल 2026DC vs PBKSदिल्ली कैपिटल्स
28 अप्रैल 2026PBKS vs RRराजस्थान रॉयल्स
3 मई 2026GT vs PBKSगुजरात टाइटंस
6 मई 2026SRH vs PBKSसनराइजर्स हैदराबाद
11 मई 2026PBKS vs DCदिल्ली कैपिटल्स
14 मई 2026PBKS vs MIमुंबई इंडियंस
17 मई 2026PBKS vs RCBरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
23 मई 2026LSG vs PBKSलखनऊ सुपर जायंट्स

यह भी पढ़े: IPL के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, जल्द बनेंगे चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular