RCB: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन का शुभारंभ होने में अब कुछ ही घंटो का समय बचा है. आईपीएल 2026 सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद के सामने अपना पहला मुकाबला खेलने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़े झटके लग गए है.
IPL 2026 सीजन के पहले मुकाबले से ठीक पहले आईपीएल 2026 के लिए बनाए गए टीम स्क्वॉड से 3 स्टार प्लेयर बाहर हो गए है. जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जिस प्लेइंग 11 के साथ सनराइज़र्स हैदराबाद के सामने उतरेगी उसमें कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हो सकते है. जिन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है.
जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा और यश दयाल नहीं खेलेंगे मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2025 के सीजन में चैंपियन बनाने वाले 3 अहम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा और यश दयाल सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले सीजन के पहले मुकाबले से बाहर हो गए है. रिपोर्ट्स की मानें तो यश दयाल (Yash Dayal) इस पूरे सीजन से बाहर है.
वहीं जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) अभी तक इंजरी से रिकवर नहीं हो पाए हैं. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thusara) को अब तक फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिला है. जिस कारण से सनराइज़र्स हैदराबाद के साथ होने वाले मुकाबले में ये 3 तेज गेंदबाज खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.
मंगेश यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका
आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने मंगेश यादव (Mangesh Yadav) को 5.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. मंगेश यादव की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में मंगेश मध्य प्रदेश के लिए खेलते है.
मंगेश यादव की क्रिकेट जर्नी की बात करें तो उनके पिताजी ने उन्हें क्रिकेटर बनने के लिए अपनी तरफ से 24 हजार की राशि दी थी. जिसके बाद मंगेश यादव ने घरेलू और ऐज ग्रुप क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करके पहले मध्य प्रदेश लीग में अपनी गेंदबाजी से कारनामा दिखाया। जिसके बाद अब मंगेश यादव आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे.
SRH के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेटेल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार
SRH की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से
IPL 2026 RCB का स्क्वॉड
रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जेकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, यश दयाल
IPL 2026 के लिए SRH का स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कारसे, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी
