Homeक्रिकेटIPL 2026 Live Streaming: 28 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें...

IPL 2026 Live Streaming: 28 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मुकाबले

IPL 2026 Live Streaming: आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. 28 मार्च से शुरू हो रहे है आईपीएल सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद (RCB VS SRH) के बीच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभी तक BCCI ने आईपीएल 2026 सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है.

अभी बोर्ड द्वारा 12 अप्रैल तक होने वाले मुक़ाबलों का ही कार्यक्रम जारी किया है. ऐसे में अगर आप एक क्रिकेट फैन है और आप जानना चाहते है कि आप आईपीएल 2026 (IPL 2026 Live Streaming) के मुकाबले कहा और कैसे देख सकते है तो आप नीचे दिए गए सेक्शन को देख सकते है.

TATA IPL 2026 : Tournament Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
टूर्नामेंटटाटा इंडियन प्रीमियर लीग (TATA IPL 2026)
सीजन19वां संस्करण
आयोजकBoard of Control for Cricket in India (BCCI)
IPL 2026 शुरू होने की तारीख28 मार्च 2026
IPL 2026 फाइनल तारीख31 मई 2026
टीमों की संख्या10
कुल मैच84
फॉर्मेटडबल राउंड-रॉबिन + प्लेऑफ
डिफेंडिंग चैंपियनRoyal Challengers Bangalore
मेजबान देशभारत

यहां फ्री में देख पाएंगे आईपीएल 2026 के मुकाबले

आज के डिजिटल दौर में भी बीसीसीआई (BCCI) आईपीएल 2026 का प्रसारण न सिर्फ जिओ स्टार बल्कि अपने ब्राडकास्टिंग पार्टनर की मदद से टीवी पर भी करते है. अगर आप मुफ्त में आईपीएल 2026 के मुक़ाबलों का आनंद लेना चाहते है तो आप स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर आईपीएल 2026 के मुकाबले मुफ्त में देख सकते है. आईपीएल 2026 के सीजन की बात करें तो इस बार आपको पहली बार आईपीएल (IPL) की सभी फ्रेंचाइजी की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करते हुए नजर आएंगे.

How to watch IPL 2026 live: जिओ स्टार पर भी देख सकेंगे आईपीएल 2026 के मुकाबले

आईपीएल 2026 के मुकाबले आप टीवी के साथ-साथ अपने मोबाइल फोन पर जिओ स्टार (Jio+Star) के ऐप में देख सकते हैं. जिसके लिए आपको उस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते है तो आप केवल एक बार ही 20 मिनट तक आईपीएल के किसी भी एक मुकाबलो को देख पाएंगे.

प्लान नामकीमत (₹/महीना)IPL के लिए सही?खास बात
मोबाइल प्लान₹79हाँसिर्फ मोबाइल पर देख सकते हैं, ads आएंगे
सुपर प्लान₹149हाँमोबाइल + TV पर देख सकते हैं, सबसे अच्छा वैल्यू
प्रीमियम प्लान₹299हाँ4K क्वालिटी, कम ads, 4 डिवाइस

IPL 2026 First Phase Full Match List: आईपीएल 2026 शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के 19वें एडिशन के लिए क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है, जिसकी शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है वहीं सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई, 2026 को खेला जाएगा. इस सीज़न में अन्य सीजन की तरह से ही होम- अवे फॉर्मेट को अपनाया जाएगा, जिस वजह से देश के कई बड़े और छोटे शहरों में क्रिकेट समर्थकों को मुकाबले स्टेडियम में देखने का मौका मिलेगा.

मैचतारीखदिनमुकाबला
128 मार्चशनिवारRCB vs SRH
229 मार्चरविवारMI vs KKR
330 मार्चसोमवारRR vs CSK
431 मार्चमंगलवारPBKS vs GT
51 अप्रैलबुधवारLSG vs DC
62 अप्रैलगुरुवारKKR vs SRH
73 अप्रैलशुक्रवारCSK vs PBKS
84 अप्रैलशनिवारDC vs MI
94 अप्रैलशनिवारGT vs RR
105 अप्रैलरविवारSRH vs LSG
115 अप्रैलरविवारRCB vs CSK
126 अप्रैलसोमवारKKR vs PBKS
137 अप्रैलमंगलवारRR vs MI
148 अप्रैलबुधवारDC vs GT
159 अप्रैलगुरुवारKKR vs LSG
1610 अप्रैलशुक्रवारRR vs RCB
1711 अप्रैलशनिवारPBKS vs SRH
1811 अप्रैलशनिवारCSK vs DC
1912 अप्रैलरविवारLSG vs GT
2012 अप्रैलरविवारMI vs RCB

यह भी पढ़े: Most Runs in IPL Season: सचिन-कोहली-गिल समेत शामिल है इन स्टार बल्लेबाजों का नाम, यहां देखे खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 Teams and Captains

क्रमांकटीम का नामकप्तान (2026)
1Chennai Super Kings (CSK)ऋतुराज गायकवाड़
2Mumbai Indians (MI)हार्दिक पांड्या
3Rajasthan Royals (RR)रियान पराग
4Kolkata Knight Riders (KKR)अजिंक्य रहाणे
5Punjab Kings (PBKS)श्रेयस अय्यर
6Sunrisers Hyderabad (SRH)ईशान किशन
7Delhi Capitals (DC)अक्षर पटेल
8Royal Challengers Bangalore (RCB)रजत पाटीदार
9Lucknow Super Giants (LSG)ऋषभ पंत
10Gujarat Titans (GT)शुभमन गिल

IPL 2026 Venues & Stadium List

शहरस्टेडियमहोम टीम
मुंबईवानखेड़े स्टेडियममुंबई इंडियंस (MI)
चेन्नईएम. ए. चिदंबरम स्टेडियमचेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
कोलकाताईडन गार्डन्सकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
दिल्लीअरुण जेटली स्टेडियमदिल्ली कैपिटल्स (DC)
बेंगलुरुएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम/ शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, छत्तीसगढ़रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
हैदराबादराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियमसनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अहमदाबादनरेंद्र मोदी स्टेडियमगुजरात टाइटन्स
जयपुरसवाई मानसिंह स्टेडियम/ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियमराजस्थान रॉयल्स (RR)
मोहालीमहाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर)/ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (धर्मशाला)पंजाब किंग्स (PBKS)
लखनऊइकाना क्रिकेट स्टेडियमलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

यह भी पढ़े: Team India Schedule 2026: IPL के बाद जापान का दौरा करेगी भारतीय टीम, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular