Today IPL Match: आज 10 मई को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CSK VS LSG) के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
ऐसे में इस लेख में खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) के बीच होने वाले मुकाबले की बात रहे है जो की इस आईपीएल 2026 सीजन का 54वां मुकाबला होगा. ऐसे में अब जब मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 के सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होगई है. ऐसे में अब ,मुंबई इंडियंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
RCB VS MI Match Preview
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB VS MI Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 54वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 10 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) करते हुए नजर आएंगे.
RCB VS MI Head-to-Head Record
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB VS MI Head-to-Head Record) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 16 मुकाबलें में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत अर्जित की है. वहीं 19 मुकाबले मुंबई इंडियंस के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया था.
RCB VS MI: Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur Pitch Report
आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी. वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में रायपुर अपना पहला मुकाबला होस्ट कर रहा है. ऐसे में इस मुकाबले में हमें रनों की बरसात भी देखने को मिल सकती है.
RCB VS MI: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलाजाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
RCB VS MI: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की तरफ से विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर और जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
RCB VS MI Probable Playing 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
RCB VS MI Match Prediction
आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
RCB VS MI Match Prediction, RCB VS MI Pitch Report, Today’s Match RCB VS MI, IPL 2026, RCB VS MI Prediction, RCB VS MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians
