IPL Match Today: आज 11 मई को आईपीएल 2026 के सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा. वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो सीजन की शानदार शुरुआत करने के बाद अब दोनों ही टीमों को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अब 11 मई को धर्मशाला के मैदान पर होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम जीत दर्ज़ करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
PBKS VS DC: Match Preview
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 55वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला सोमवार, 11 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करते हुए नजर आएंगे.
PBKS VS DC: Himachal Pradesh Cricket Association, Dharamshala, Pitch Report
आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान पर अक्सर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी पसंद करती है. ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी 05 टी20 मुकाबलों में 4 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने अपने नाम किए है. अगर कोई टीम यहां पर पहले बल्लेबाजी कर रही है तो उन्हें चेसिंग टीम को चुनौती देने के लिए 200 से अधिक रनों का स्कोर तो खड़ा करना होगा.
PBKS VS DC: Head-to-Head Record
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 36 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 17 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और 18 मुकाबले पंजाब किंग्स की टीम ने अपने नाम किए हैं. वहीं इस दौरान 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. ऐसे में आज जो टीम मुकाबले में जीत अर्जित करेगी, वो टीम हेड-टू-हेड के मुकाबले में बढ़त हासिल कर लेगी.
PBKS VS DC: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
PBKS VS DC: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC VS PBKS) के बीच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, खुद कप्तान अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और समीर रिज़वी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो प्रियांस आर्य, श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
PBKS vs DC Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
PBKS vs DC Match Prediction
आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.
PBKS vs DC Match Prediction, PBKS vs DC Pitch Report, Today’s Match PBKS vs DC, IPL 2026, PBKS vs DC Prediction, PBKS vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Delhi Capitals
