MI VS SRH Match Prediction: आईपीएल 2026 में आज (29 अप्रैल) को सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad) के मुकाबले की तो यह मुकाबला 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम होने वाला है.
ऐसे में सनराइज़र्स हैदरबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर मुंबई इंडियंस (MI VS SRH Match Prediction) की हार का सामना करती है तो मुंबई इंडियंस लगभग- लगभग प्लेऑफ की रेस हो जाएगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है.
MI VS SRH: Match Preview
मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद (MI VS SRH Match Preview) बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से बुधवार (29 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे, वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे.
MI VS SRH Head-to-Head Record
मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 15 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत अर्जित की है. वहीं 10 मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम रहे हैं. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले गए दोनों मुकाबलो में मुंबई इंडियंस ने जीत अर्जित की थी.
MI VS SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For
मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर सनराइज़र्स हैदराबाद टीम की तो अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नितीश रेड्डी और पैट कमिंस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर को चुना गया कप्तान
MI VS SRH Probable Playing XI
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, विल जैक्स
सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन
MI VS SRH Match Prediction
मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में आईपीएल 2026 के सीजन में होने वाले इस मुकाबले से पहले सनराइज़र्स हैदराबाद ने 8 मुकाबलो में से 5 मुकाबले में जीत अर्जित की है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर विराजमान है. वहीं मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में से 2 मैचों में जीत अर्जित की है. ऐसे में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के प्रेडिक्शन की बात करें तो इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के जीतने के चांस काफी अधिक है.
MI VS SRH Match Prediction, MI VS SRH Pitch Report, Today’s Match MI VS SRH, IPL 2026, MI VS SRHPrediction,MI VS SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad
यह भी पढ़े: IPL 2026, PBKS vs RR Match Prediction: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
