HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 30 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (30 अप्रैल) को सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru) के मुकाबले की तो यह मुकाबला टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए काफी अहम होने वाला है.

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर गुजरात टाइटंस की हार का सामना करती है तो गुजरात टाइटंस की टीम भी प्लेऑफ की रेस में पिछड़ते हुए नजर आएगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

GT VS RCB: Match Preview

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT VS RCB) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 42वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे को गुरुवार (30 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करते हुए नजर आएंगे.

GT VS RCB: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

GT VS RCB Head To Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक 7 मुकाबले खेले गए है. इन 6 में से 3 मुकाबले गुजरात टाइटंस और 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में हुए एकमात्र मुकाबले की बात करें तो उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेटों से मात दी थी.

GT VS RCB IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT VS RCB) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

GT VS RCB: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम की तरफ से विराट कोहली, जैकब बैठल, टिम डेविड, खुद कप्तान रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) टीम की तो कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

GT VS RCB Probable Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

जैकब बैठल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर- रसिख सलाम

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

GT VS RCB Match Prediction

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT VS RCB) की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए चांस ज्यादा है.

GT VS RCB Match Prediction, GT VS RCB Pitch Report, Today’s Match GT VS RCB, IPL 2026, GT VS RCB Prediction, GT VS RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular