OBS: आईपीएल 2026 के सीजन में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders) के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दौरान क्रिकेट समर्थकों को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला.
जिसके तहत कोलकाता नाईट राइडर्स के स्टार बैटर अंगकृष रघुवंशी को OBS के तहत आउट दिया गया. अगर आप भी जानना चाहते है कि यह OBS नियम क्या होता है जिसके तहत अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को आउट दिया गया है तो उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा.
OBS Full Form in Hindi
OBS की फुल फॉर्म Obstructing The Field होती है. जिसका मतलब होता है कि जब कोई बल्लेबाज फील्डिंग टीम के द्वारा किए गए क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने की जबरदस्ती कोशिश करता है तो उस बल्लेबाज को क्रिकेट के नियमों के अनुसार OBS के तहत आउट करार दिया जाता है.
अंगकृष रघुवंशी OBS के तहत हुए आउट
कोलकाता नाईट राइडर्स की पारी के दौरान टीम पहले ही टिम सीफर्ट (Tim Seifert) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के विकेट गंवाकर दबाव में थी. इसी बीच, गेंदबाजी कर रहे प्रिंस यादव (Prince Yadav) की एक लेंथ गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने हल्का सा शॉट खेलकर मिड-ऑन की ओर शॉट खेला और तेजी से रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने रन लेने से मना कर दिया, जिसके चलते रघुवंशी को वापस अपनी क्रीज की ओर लौटना पड़ा.
इसी दौरान उन्होंने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाई, जबकि मिड-ऑन पर खड़े मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने गेंद उठाकर स्ट्राइकर एंड की ओर तेज थ्रो किया. गेंद सीधे रघुवंशी के शरीर से टकरा गई, जिसके बाद लखनऊ के खिलाड़ियों ने तुरंत अपील कर दी और कई रीप्ले देखने के बाद अंपायर के द्वारा उन्हें OBS के तहत आउट दिया गया.
OBS के तहत IPL में आउट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
| खिलाड़ी का नाम | टीम | वर्ष | मैच | टिप्पणी |
|---|---|---|---|---|
| Yusuf Pathan | Kolkata Knight Riders | 2013 | आईपीएल मैच | आईपीएल/टी20 इतिहास में “Obstructing the Field” से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी |
| Amit Mishra | Delhi Capitals | 2019 | एलिमिनेटर बनाम Sunrisers Hyderabad | “Obstructing the Field” के तहत आउट |
| Ravindra Jadeja | Chennai Super Kings | 2024 | मैच बनाम Rajasthan Royals (12 मई 2024) | “Obstructing the Field” के तहत आउट |
obs in cricket, obstructing the field in cricket, obs meaning in cricket, obs in cricket full form, what is obs in cricket, obs full form in cricket, angkrish raghuvanshi, ipl 2026
