IPL Match Today 19th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (19 अप्रैल) को दिन का पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. कल (18 अप्रैल) को हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज करके सीजन में अपना चौथा मुकाबला जीता और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनकी दूसरी हार प्रदान की.
वहीं आज (19 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ishan Kishan), राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 19th April 2026) में कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
KKR VS RR: Head To Head Record
कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR VS RR) के बीच में अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से कोलकाता नाईट राइडर्स ने 16 और राजस्थान रॉयल्स ने 14 मुकाबलों में जीत अर्जित की है. वहीं इस दौरान 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं.
वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals) के बीच में 2 मुकाबले खेले गए. जिसमें से दोनों मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही जीत अर्जित की थी.
यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान
KKR VS RR: Eden Gardens, Kolkata Pitch Report
आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Garden) स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां टॉस जीतने वाली टीम के कप्तान रन चेज़ करने का फैसला अक्सर करते हुए नज़र आते हैं. ईडन गार्डन में हुए टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 163 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो वो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 182 रन चेज करके केकेआर से 3 विकेट से मात दी थी.
KKR vs RR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.
KKR vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह टीम के लिए स्टार परफ़ॉर्मर साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा अपने प्रदर्शन से कमाल करते हुए नजर आ सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव चक्रवर्ती
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर
इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा
KKR vs RR Today’s Match Prediction
आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का जिस तरह से खराब प्रदर्शन रहा है. ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में मुकाबला जीतने की फेवरेट राजस्थान रॉयल्स ही रहने वाली है.
KKR vs RR Match Prediction, KKR vs RR Pitch Report, Today’s Match KKR vs RR, IPL 2026, KKR vs RR Prediction, KKR vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals
यह भी पढ़े: SA VS IND Match Preview: टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानें कब, कहां खेले जाएंगे T20I मुकाबले
