HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 12th April 2026: आज (12 अप्रैल) को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG VS GT) के बीच में सीजन का 19वां मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 के बजाए दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करते हुए नजर आएंगे वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के कंधो पर होगी.

आईपीएल में दोनों ही टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने सीजन में अब तक खेले 3 मैचों में से 2 मैच जीते है. वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस को अब तक सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 12 April 2026) में लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस (IPL Match Today 12th April 2026) के बीच में होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

LSG VS GT Match Details

MatchLucknow Super Giants vs Gujarat Titans, Match 19, IPL 2026
Date and TimeSunday, April 12, 3:30 PM
VenueBharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpaaye Ekana Cricket Stadium, Lucknow
Where to WatchJioStar Network Channels and JioHotstar (App & Website)

LSG VS GT: Ekana Stadium, Lucknow: Pitch Report

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) की पिच की बात करें तो इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच एक शानदार गेम देखने का मौका मिलता है. यहां की पिच दोनों ही डिपार्टमेंट्स के खिलाड़ियों के लिए मददगार साबित होती है लेकिन मैदान पर मौजूद काली मिट्टी होने के कारण यहां की पिच गेम के साथ धीमी हो जाती है. जिससे यहां पर बल्लेबाजी करना कठिन होता जाता है.

यह भी पढ़े: आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

LSG vs GT Head to Head T20 Record

कुल मुकाबले7
गुजरात टाइटंस ने जीते4
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीते3
टाई00
कोई रिजल्ट नहीं00
पहला मुकाबला कब हुआApril 28, 2022
आखिरी मुकाबला कब हुआMay 22, 2025

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी

यह भी पढ़े: MI vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए IPL में किस टीम का पलड़ा भारी


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular