HomeIPL 2026अजिंक्य रहाणे कप्तान, तो IPL 2026 के लिए KKR ने किया नए...

अजिंक्य रहाणे कप्तान, तो IPL 2026 के लिए KKR ने किया नए उप-कप्तान के नाम का ऐलान

KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन की शुरुआत जल्द होने वाली है. आईपीएल 2026 के सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी तैयारी पुख्ता करना शुरू कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 के सीजन से पहले एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को सौंपी है.

वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन के शुरू होने से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के नए उप-कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का नया उप-कप्तान कौन है तो उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा.

रिंकू सिंह को KKR ने बनाया अपना उप-कप्तान

टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के स्क्वॉड में शामिल रिंकू सिंह (Rinku Singh) को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने उप-कप्तान के रूप में चुन लिया है.

यह पहला मौका है जब रिंकू सिंह आईपीएल (IPL) क्रिकेट में लीडरशिप रोल में नजर आएंगे. रिंकू सिंह (Rinku Singh) के कप्तानी अनुभव की बात करें तो घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह अक्सर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आते है.

यह भी पढ़े: IPL 2026 Captains List: इन 3 टीमों ने बदला अपना कप्तान, यहां देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की लिस्ट

2018 से KKR में शामिल है रिंकू सिंह

रिंकू सिंह (Rinku Singh) की बात करें तो उन्हें सबसे पहले किंग्स XI पंजाब की टीम ने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी शामिल होने का मौका दिया था लेकिन आईपीएल 2018 के सीजन में रिंकू सिंह को कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था.

साल 2018 से लेकर साल 2025 के सीजन के दौरान रिंकू सिंह ने बतौर बल्लेबाज कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को कई मुकाबले जितवाए है. ऐसे में रिंकू सिंह को अब कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने बतौर उप-कप्तान बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स स्क्वॉड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, प्रशांत सोलंकी

आईपीएल 2026 के लिए KKR का शेड्यूल

क्रमांकतारीखमुकाबलास्थानसमय
129 मार्च 2026KKR vs Mumbai Indiansकोलकाताशाम 7:30 बजे
22 अप्रैल 2026KKR vs Sunrisers Hyderabadहैदराबादशाम 7:30 बजे
36 अप्रैल 2026KKR vs Punjab Kingsमोहालीशाम 7:30 बजे
49 अप्रैल 2026KKR vs Lucknow Super Giantsलखनऊशाम 7:30 बजे
513 अप्रैल 2026KKR vs Chennai Super Kingsचेन्नईशाम 7:30 बजे
617 अप्रैल 2026KKR vs Royal Challengers Bangaloreबेंगलुरुशाम 7:30 बजे
721 अप्रैल 2026KKR vs Delhi Capitalsदिल्लीशाम 7:30 बजे
825 अप्रैल 2026KKR vs Rajasthan Royalsजयपुरशाम 7:30 बजे

यह भी पढ़े: रियान पराग कप्तान, तो राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को बना डाला अपना नया उप-कप्तान


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular