Homeक्रिकेटरियान पराग कप्तान, तो राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को बना डाला...

रियान पराग कप्तान, तो राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को बना डाला अपना नया उप-कप्तान

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग को सौंप दी है. जिसके बाद अब आईपीएल 2026 के सीजन में संजू सैमसन (Sanju Samson) के बजाए रियान पराग (Riyan Parag) कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे.

वहीं दूसरी तरफ अब राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन से पहले न सिर्फ कप्तान बल्कि नए उप-कप्तान का नाम भी तय कर लिया है. अगर आप भी जानना चाहते है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 के सीजन में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी कौन- सा खिलाड़ी निभाते हुए नजर आएगा तो उसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक देखना पड़ेगा.

यशस्वी जायसवाल निभाएंगे उप-कप्तानी की जिम्मेदारी

टीम इंडिया (Team India) के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल 2020 के सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे है. अपने पहले ही सीजन से यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है.

ऐसे में अब जब संजू सैमसन (Sanju Samson) के जाने के बाद रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का नया कप्तान बना दिया गया है. उसके बाद टीम की उप-कप्तानी की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल को अनौपचारिक रूप से सौंप दी गई है.

यह भी पढ़े: IPL 2026 Live Streaming: 28 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें कब-कहां और कैसे फ्री में देखें मुकाबले

IPL में कमाल का है यशस्वी का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अब तक आईपीएल में 67 मुकाबले खेले हैं. इन 67 मुकाबलो में यशस्वी जायसवाल ने 34.38 की औसत, 152.86 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2166 रन बनाए है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 15 अर्धशतकीय और 2 शतकीय पारी भी खेली हैं.

IPL 2026 राजस्थान रॉयल्स टीम स्क्वॉड

रियान पराग, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन राव पेराला, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युद्धवीर सिंह चरक, रविंद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिलने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

क्रमतारीखमुकाबलासमयस्थान (Venue)
130 मार्च 2026राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
24 अप्रैल 2026गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्सशाम 7:30 बजेअहमदाबाद
37 अप्रैल 2026राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंसशाम 7:30 बजेगुवाहाटी
410 अप्रैल 2026राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुशाम 7:30 बजेगुवाहाटी

यह भी पढ़े: IPL 2026 Captains List: इन 3 टीमों ने बदला अपना कप्तान, यहां देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी के कप्तानों की लिस्ट

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular