WTC Point Table 2023-25:इंग्लैंड को हराकर Team India की लंबी छलांग, पॉइंट टेबल का बदला समीकरण

WTC Point Table 2023-25: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने सोमवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से मात देने के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) में एक लंबी छलांग लगा दी है। पिछले मैच में मिली हार से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन यहां भारत ने जीत के साथ ही एक झटके में अपने कईं टीमों को पीछे छोड़ते हुए WTC Point Table 2023-25 में एक बार फिर से दूसरे स्थान पर आ पहुंची है।
इंग्लैंड को वाइजेग टेस्ट में हराकर Team India की पॉइंट टेबल में छलांग
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (ICC World Test Championship 2023-25 Point Table) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की नजरें एक बार फिर से पहले 2 स्थान में जगह बनाने पर है, जिससे वो लगातार तीसरी बार फाइनल मैच खेल सके। जिसके लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही ये 5 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम रहने वाली है। जहां भारत को इस घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तो हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को शानदार अंदाज में जीतकर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है। भारत के अब 6 मैचों में तीसरी जीत है और 2 हार के साथ 1 ड्रॉ मैच खेलकर वो 52.77 पॉइंट्स जुटा चुके हैं।

ये भी पढ़े-
ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत कायम, पहले स्थान पर मजबूत
इंग्लैंड (England Cricket team) के खिलाफ हैदराबाद की हार ने भारत को काफी बड़ा झटका दिया था। जहां उस हार से रोहित शर्मा(Rohit Sharma) एंड कंपनी 5वें स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन इस जीत ने फिर से ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। WTC Point Table 2023-25 की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) की बादशाहत कायम है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 6 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 1 ड्रॉ मैच के साथ वो फिलहाल 55 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं।
भारत की जीत ने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश को किया पीछे
WTC Point Table 2023-25 में अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद की स्थिति की बात करें तो यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है। भारत की जीत ने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश तीनों ही टीमों को नुकसान पहुंचाया है। जहां दक्षिण अफ्रीका 2 मैच में 1 जीत 1 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। तो वहीं न्यूजीलैंड चौथे और बांग्लादेश की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है। इन तीनों ही टीमों के 2 मैचों में 1 जीत 1 हार और साथ ही 50-50 के साथ समान पॉइंट्स हैं। इनके बाद पाकिस्तान, वेस्टइंडीज का नंबर है। इंग्लैंड अभी भी 8वें स्थान पर ही है, और उनके पॉइंट्स और कम हो गए हैं। श्रीलंका आखिरी पायदान पर मौजूद है।
ये भी पढ़े-
पॉइंट टेबल पर डाले एक नजर
रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | पॉइंट | |
1. | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 6 | 3 | 1 | 55.00 | |
2. | भारत | 6 | 3 | 2 | 1 | 52.77 | |
3. | दक्षिण अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
4. | न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
5. | बांग्लादेश | 2 | 1 | 1 | 0 | 50.00 | |
6. | पाकिस्तान | 5 | 2 | 3 | 0 | 36.66 | |
7. | वेस्टइंडीज | 4 | 1 | 2 | 1 | 33.33 | |
8. | इंग्लैंड | 7 | 3 | 3 | 1 | 25.00 | |
9. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | 0.00 | |
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
संबंधित खबरें

WTC 2025-27: बांग्लादेश ने WTC 2025-27 की पहली सीरीज की टेस्ट टीम का किया ऐलान, जानें कौन करेगें कप्तानी

पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करने के लिए RCB ने बनाई रणनीति, मैक्सवेल समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया प्लेइंग 11 से बाहर

ICC Test Ranking: आईपीएल के रोमांच के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, टेस्ट रैंकिंग में इस टीम ने छिना भारत से नंबर-1 का ताज

15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने के लिए PCB चेयरमैन ने बनाई रणनीति, 2009 फाइनल के मैच विनर की कराई संन्यास से वापसी
ताज़ा खबरें

विराट- रोहित के बाद अब टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप से पहले टीम को लगा झटका, हेड कोच ने दिया पद से इस्तीफा

करुण नायर की तरह ये खिलाड़ी भी डिज़र्व करता है सेकंड चांस, लेकिन कोच गंभीर कभी नहीं देंगे टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो स्टार बल्लेबाज ने एशिया कप में हांगकांग से खेलने का किया फैसला
