T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में दिनेश कार्तिक को लेने की मांग, लेकिन कार्तिक के वर्ल्ड कप के आंकड़ें आपको कर देंगे हैरान

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली है। एक के बाद एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहा है, जहां रिकॉर्ड तोड़ रनों की बारिश हो रही है। तो साथ ही लो स्कोरिंग फाईट भी देखी गई। आईपीएल के इस सीजन के अब तक के सफर का इफेक्ट सीधे तौर पर जून में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीमों के स्क्वॉड पर भी नजर आ सकता है। जिसमें सबसे बड़ा इफेक्ट किसी स्क्वॉड पर पड़ेगा तो वो है टीम इंडिया… भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्वॉड अप्रैल के आखिरी या मई की शुरुआत में चुन लिया जाएगा।

दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप में मौका देने की मांग ने पकड़ा जोर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक नाम जिसने सबसे बड़ा दावा ठोका है, वो दिनेश कार्तिक हैं। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के बारे में माना जा रहा है कि ये आईपीएल सीजन उनका आखिरी इवेंट होगा और इसके बाद वो रिटायरमेंट ले सकते हैं। लेकिन कार्तिक ने अपने रिटायरमेंट की खबरों के बीच बड़ा धमाका दिया है, जिनका बल्ला इस आईपीएल में खूब बोल रहा है। दिनेश कार्तिक के इस सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में लेने की मांग ने जोर पकड़ा है।

T20 World Cup 2024
Dinesh Karthik IPL

ये भी पढ़े-T20 World Cup 2024: पंत, संजू और राहुल को भूले फैंस, इस विकेटकीपर बैटर को वर्ल्ड कप टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोर

कार्तिक ने इस सीजन अपनी धमाकेदार बैटिंग से ठोका है दावा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने केवल 23 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी खेली थी, उसी मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के साथ वर्ल्ड कप सेलेक्शन को लेकर मजाकिया अंदाज में स्लेज किया था। तो वहीं इस मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक ने 35 गेंद में 83 रन कूट दिए। इस खतरनाक पारी के बाद तो सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट पंडित तक हर कोई दिनेश कार्तिक को भारतीय क्रिकेट टीम में वर्ल्ड कप में मौका देने की बात कर रहा है।

दिनेश कार्तिक के टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ें रहे हैं बहुत खराब

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 6 मैचों में 75 के करीब की औसत से 226 रन बना चुके हैं। कार्तिक के लिए इस प्रदर्शन के बाद टी20 वर्ल्ड कप में लेने की बात जोर-शोर से सुनाई दे रही है। कार्तिक को टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मौका मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन दिनेश कार्तिक के टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ें सुनकर फैंस हैरान हो जाएंगे। कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 3 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। जिन्होंने सबसे पहले 2007 का पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला है, जिसके बाद वो 2010 और फिर 2022 के वर्ल्ड कप में खेले। इनमें वो कुल 10 मैचों में 8.87 की मामूली औसत के साथ केवल 71 रन बनाए हैं। कार्तिक के इस खराब प्रदर्शन के बाद तो फैंस को डर लगने लगेगा कि कहीं वो इस बार भी शामिल किए जाने पर वैसा ही प्रदर्शन ना करें।

ये भी पढ़े- T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जानें कैसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वॉड, इन खिलाड़ियों की हो सकती है सरप्राइज एन्ट्री

टी20 विश्व कप में कार्तिक का प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2007: 4 मैच, 28 रन

टी20 विश्व कप 2010: 2 मैच, 29 रन

टी20 विश्व कप 2022: 4 मैच, 14 रन

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...