Home क्रिकेट Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने कर ली है...

Rohit Sharma: क्या रोहित शर्मा को गुजरात टाइटंस ने कर ली है ट्रेड करने की तैयारी? इस ट्वीट ने मचायी खलबली

2513

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के द्वारा कप्तानी से हटाने के बाद क्या रोहित शर्मा अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनने जा रहे हैं? क्या गुजरात टाइटंस इस मौके का फायदा उठाते हुए रोहित शर्मा को ट्रेड करने का प्लान बना रहा है?  जैसे ही आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन की समाप्ति हुई और जैसे ही ऑक्शन के खत्म होने के बाद ट्रेडिंग विंडो फिर से खुले हैं, तो इस खबर ने एक बार फिर से आईपीएल के गलियारों में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्योंकि बुधवार देर रात गुजरात टाइटंस की ओर से एक ट्वीट ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

गुजरात टाइटंस ने की रोहित शर्मा को ट्रेड करने की तैयारी!

आईपीएल का ऑक्शन मंगलवार को करीब रात 10 बजे खत्म हुआ। जिसके बाद गुरुवार से ही एक बार फिर से आईपीएल 2024 के लिए ट्रेडिंग विंडो ओपन कर दिया गया है। ट्रेडिंग विंडो खुलने के साथ ही गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा से संपर्क किया है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद गुजरात टाइटंस ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद से फैंस और हर किसी को गुजरात टाइटंस ने हैरान कर दिया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

ये भी पढ़े- IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क पर केकेआर ने क्यों लुटा दिए करीब 25 करोड़, टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर ने बतायी वजह

गुजरात टाइटंस ने दी रोहित से ट्रेड के लिए संपर्क करने की जानकारी

जी हां…आईपीएल के पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या के मुंबई में जाने के बाद अब वो मुंबई के कप्तान रहे रोहित शर्मा को अपने पाले में करना चाहती है। रोहित शर्मा को ट्रेड करने के लिए उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ही मुंबई इंडियंस से बातचीत शुरू कर दी है। उनके ट्वीट के अनुसार बताया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस ने रोहित शर्मा को ट्रेड करने के लिए उनसे संपर्क किया है और अब बस रोहित शर्मा का एक हस्ताक्षर फाइनल डील होने से दूर खड़ा है।

रोहित शर्मा को मुंबई की कप्तानी से हटाने के बाद से अटकलें हैं तेज

इंडियन प्रीमियर लीग में जितना रोमांच नजर आता है, उससे कईं गुना ज्यादा यहां पर संस्पेंस देखने को मिलता है। इस मेगा टी20 लीग के अब तक के सफर में हर पल कभी भी कुछ भी हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से आईपीएल के गलियारों में खलबली मची हुई है। जब से इस लीग की सबसे फेवरेट और सबसे सफलतम टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने अपने 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है, उसके बाद से ही एक के एक एक खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

क्या गुजरात को मिल जाएंगे रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस ने पिछले ही दिनों हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया। जिसके बाद अपने सबसे बड़े नायक और कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया। इसके बाद से ही हिटमैन के दूसरी टीम में जानें की अटकलें काफी तेज हो गई। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का नाम आगे रहा है। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को ट्रेड करने की खबर इन दिनों ही टीमों का नाम सबसे आगे चल रहा है।इन्हीं अटकलों के बीच आईपीएल ऑक्शन के पूरा होने के ठीक एक दिन बाद इन 3 टीम में से एक गुजरात टाइटंस के एक ट्वीट ने सनसनी फैला दी है।