Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने वापसी दे दिए संकेत, ये वीडियो जारी कर फैंस को कर दिया उत्साहित

Rishabh Pant: टीम इंडिया में पिछले करीब एक साल से बहुत ही खालीपन नजर आ रहा है। विकेट के पीछे से विरोधी बल्लेबाजों को अपने शब्दों से परेशान करने और विकेट पर रहते हुए विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानें वाले भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जो नहीं हैं। ये धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज पिछले साल दिसंबर में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में दिखा था, लेकिन इसके बाद से मैदान से दूर रहने वाले पंत ने अब एक लंबे वक्त के बाद फिर से मैदान में उतरने के संकेत दे दिए हैं।

ऋषभ पंत दिया मैदान में वापसी का संकेत

ऋषभ पंत ने अपने फिट होने को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो जिम में ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत ने इस वीडियो के साथ की कैप्शन में लिखा कि, “हर चीज के साथ वापसी कर रहा हूं” इस वीडियों से ऋषभ पंत ने अपने फैंस के बीच काफी खलबली मचा दी है। उन्हें स्थिति में देखने के बाद ये उम्मीद की जा सकती है कि वो भले ही आने वाले इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज में तो वापसी नहीं कर पाएंगे लेकिन आगामी आईपीएल सीजन में वो पूरी ऊर्जा और जोश के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

ये भी पढ़े- IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे 5 कम उम्र के खिलाड़ी जिन पर लगी बोली

Rishabh Pant
Rishabh Pant

https://www.instagram.com/reel/C0ebtcINZ9_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a4370252-bf5b-41fa-be0e-1cfafda334ea

पिछले साल के आखिर में पंत कार एक्सीडेंट में हो गए थे गंभीर घायल

ऋषभ पंत पिछले साल के आखिर में 30 दिसंबर को दिल्ली से होते हुए उत्तराखंड में अपने घर रुड़की जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार का बहुत ही बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आयी थी। इस दौरान उनकी पीठ में बहुत ही चोट पहुंची थी, तो साथ ही घुटनों पर जबरदस्त चोट लगी थी इस चोट के चलते उन्हें कईं बड़े टूर्नामेंट्स और सीरीज को मिस करना पड़ा था। एक लंबे वक्त तक मैदान से दूर रहे और आईपीएल 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 जैसे अहम इवेंट से दूर रहना पड़ा था। उन्हें इस चोट से रिकवरी हासिल करने में वक्त लगा और अब जाकर वो फिर से मैदान में जल्द से जल्द उतरने को तैयार दिख रहे हैं।

भारत के लिए ऋषभ पंत रहे हैं अहम खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम का इस स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया पर बहुत ही अहम हिस्सा बन चुका है, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अपना स्थान बहुत ही खास बना लिया। जिसमें वो खासकर टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी बनकर निकले हैं। उन्होंने अबतक अपने करियर में 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं तो साथ ही उन्होंने 2016 से लेकर 2022 के सीजन तक 98 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसके बाद अब वो फिर से सभी तरह की क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार दिख रहे हैं।  

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...