Rishabh Pant: वर्ल्ड चैंपियन टीम के स्टार ऋषभ पंत ने कहां तक की पढ़ाई? उनका कार कलेक्शन, नेटवर्थ, निकनेम सबकुछ जानें खुद पंत की जुबानी

Rishabh Pant: टीम इंडिया ने सालों से फैंस की आंखों में देखे जाने वाले सपने को आखिरकार पूरा कर ही दिया, जब रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपनी झोली में डाला। इस टीम इंडिया ने वो इंतजार खत्म किया, जो पिछले 11 साल से देखा जा रहा था। भारत की इस वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी थे। वो ऋषभ पंत जो एक तरह से जिंदगी और मौत के बीच खेलकर फिर से उठ खड़े हुए हैं। वो पंत जिनके लिए खतरनाक एक्सीडेंट के बाद वापसी आसान नहीं थी।

ऋषभ पंत भी रहे टीम इंडिया की वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा

जी हां… टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कुछ महीनों पहले सोचा तक नहीं होगा कि वो भी वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन दिसंबर 2022 में हुए खरतनाक कार एक्सीडेंट के करीब 15 महीनों बाद उन्होंने आईपीएल 2024 में फिर से एन्ट्री की और ऐसा प्रदर्शन किया कि वो टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुने गए और आज वो टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का अहसास जी रहे हैं।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

ये भी पढ़े-Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईसीसी इवेंट में ये अद्भूत रिकॉर्ड स्थापित करने वाले इकलौते खिलाड़ी बने

पंत की एजुकेशन, कार कलेक्शन, निकनेम जाने खुद उनके मुंह से

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऋषभ पंत को इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है, जिसमें उनके फैंस पंत की नेटवर्थ, उनका कार कलेक्शन, उनकी एजुकेशन के साथ ही उनके निकनेम, वजह, हाइट सबकुछ जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच ऋषभ पंत ने खुद ही इन तमाम सवालों का जवाब दिया है, उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब में इन तमाम सवालों के जबाव दिए हैं। तो चलिए जानते हैं ऋषभ पंत की नेटवर्थ, एजुकेशन, कार कलेक्शन, निकनेम और सबकुछ खुद पंत की जुबानी…

ऋषभ पंत का कार कलेक्शन

ऋषभ पंत को उनके यू-ट्यूब चैनल पर सबसे पहले तो उनके कार कलेक्शन को लेकर सवाल किया जाता है, तो पंत ने इसे लेकर बताया कि, मेरे कार कलेक्शन में काफी सारी कारें थीं, लेकिन अब कार से फोकस हट चुका है तो कार भी कम कर दी हैं। इसके बाद उन्हें उनकी नेट वर्थ को लेकर पूछा तो पंत ने बहुत ही दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि, जब मुझे ही मेरी नेट वर्थ नहीं पता है तो आपको कैसे बताऊं।

इसके बाद ऋषभ पंत ने अपनी हाइट और वजन को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि इंजरी के वक्त उनका वजन 90 किलो के आसपास हो गया था। उन्होंने कहा कि, शायद 5 फीट 7 या 8 इंच हाइट होगी। वजन की बात करें तो जब इंजरी हुई थी तो 90 के आसपास था। अब इंजरी के बाद अलग है। इसे आप रहने ही दें।

ऋषभ पंत ने की है 12वीं कक्षा तक पढ़ाई

अब ऋषभ पंत ने सबसे खास सवाल उनकी पढ़ाई को लेकर आया। पढ़ाई को लेकर अब तक तो यही दावा किया जा रहा था कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है, लेकिन उन्होंने खुद इस बात को क्लीयर करते हुए कहा कि, मैं 12वीं तक ही पढ़ा हूं। मेरी उतनी ही एजुकेशन है। इसके बाद आखिर में पंत ने अपने घर के नाम यानी निकनेम को लेकर भी बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि मेरी मम्मी मुझे मुन्ना बुलाती हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...