ICC Champions Trophy 2025 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11, जानें किसे मिलेगा मौका?

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में अब ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। इस मेगा इवेंट का काउंट डाउन चल रहा है। जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में पूरी तरह से तैयार हैं। जहां वो एक बार फिर से दावेदार के रूप में ना सिर्फ उतरेंगे, बल्कि खिताब को पाने की तरफ बढ़ते दिखायी दे सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया पर खास नजरें होंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड तैयार हो चुका है। जिसमें से किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। ये देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कैसा हो सकता है टीम इंडिया का प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

ये भी पढ़े- WLC 2024: टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इंडिया चैंपियंस टीम का ऐलान, युवराज सिंह की कप्तानी में खेलेंगे 2007 चैंपियन टीम के ये सूरमा

रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर से ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पर जिम्मेदारी होगी। ये दोनों ही बल्लेबाज भारत की टीम को ओपनिंग में अच्छी नींव रखने का काम करेंगे। रोहित और गिल टीम इंडिया के लिए काफी बार पारी की शुरुआत कर चुके हैं। ऐसे में ये जोड़ी अपने काम को बखूबी अंजाम देने का नजारा पहले भी दिखा चुकी है।

कोहली, अय्यर और राहुल पर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी के बाद मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली नंबर-3 की कमान संभालेंगे। जिन्होंने इस नंबर पर वनडे में महारथ हासिल की है। इसके बाद श्रेयस अय्यर का नंबर पक्का है। वो टीम में वनडे बल्लेबाज के तौर पर अपने आपको मजबूती के साथ साबित कर चुके हैं। उनके बाद 5वें नंबर पर केएल राहुल होंगे। राहुल को विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी मिलना तय है।

ऑलराउंडर्स में हार्दिक-जडेजा होंगे खास हथियार

भारत के लिए टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को गहरायी देने का काम स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या करेंगे तो साथ ही उनके अलावा स्पिन गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल होंगे। ये तीनों ही गुजराती खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करगें।

बुमराह-शमी देंगे गेंदबाजी को धार

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए गेंदबाजों का रोल काफी अहम होने वाला है। टीम की गेंदबाजी में जहां स्पिन का दारोमदार मुख्य रूप से कुलदीप यादव संभालेंगे तो वहीं तेज गेंदबाजी को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी धार देंगे। इन तीनों ही प्रमुख गेंदबाजों के अलावा हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी होंगे। ऐसे में गेंदबाजी में भी काफी वैराइटी देखने को मिल रही है।

टीम इंडिया के प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 पर एक नजर

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...