MS Dhoni Jersey No.7: महेन्द्र सिंह धोनी ने क्यों अपनायी जर्सी नंबर-7, जर्सी नंबर के रहस्य से हट गया पर्दा, खुद धोनी ने बतायी वजह

MS Dhoni Jersey No.7:  महेन्द्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni)… इंडियन क्रिकेट में ये एक केवल नाम ही नहीं बल्कि अहसास हैं। एक ऐसा अहसास जिनका नाम सुनते ही जेहन में ये मां दौड़ पड़ता है। जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी का नाम सामने आते ही वैसे ही उनकी जर्सी नंबर-7 भी हर किसी के मन में ताजा हो जाती है। क्योंकि धोनी की पहचान ही उनकी नंबर-7 की जर्सी है। बीसीसीआई (BCCI) खुद ने भी महेन्द्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर-7 की अहमियत को जानता है तभी तो उन्होंने इस नंबर की जर्सी को इंडियन क्रिकेट से हमेशा-हमेशा के लिए रिटायर कर दिया।

नंबर-7 की जर्सी है महेन्द्र सिंह धोनी की दूसरी पहचान

क्रिकेट फील्ड पर एमएस धोनी (MS Dhoni) और जर्सी नंबर-7 एक दूसरे के पूरक कहे जा सकते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की पहचान ही उनकी नंबर-7 की जर्सी से होती है। भारतीय क्रिकेट का ये ध्रुव तारा आखिरकार क्रिकेट फील्ड पर नंबर-7 की जर्सी ही क्यों पहनता रहा, और इस नंबर की जर्सी के साथ उनका ऐसा क्या नाता रहा है, इसे हर कोई जानना चाहता है। वैसे हमने बहुत ही सुना है महेन्द्र सिंह धोनी की जन्म तारीख 7 जुलाई है, इसी वजह से वो नंबर-7 की जर्सी पहनते हैं।

MS Dhoni Jersey No.7
MS Dhoni Jersey No.7

ये भी पढ़े- Uday Saharan: कप्तान उदय सहारन बने टीम के तारणहार, U19 WC में प्रदर्शन रहा कुछ ऐसा कि आ जाती है द्रविड़-कोहली की याद

धोनी ने क्यों अपनायी नंबर-7 की जर्सी

ये तरह-तरह के अंदाज खूब लगाए गए हैं। धोनी ने अपना पूरा करियर इसी नंबर की जर्सी में बिता दिया, चाहे वो इंटरनेशनल क्रिकेट की बात हो या फिर आईपीएल या कोई अन्य क्रिकेट फॉर्मेट हर जगह पर उन्होंने इसी नंबर की जर्सी को पहना है। आईपीएल 2024 में एक बार फिर से धोनी नजर आने वाले हैं, तो साथ ही कि उनकी नंबर-7 की जर्सी भी दिखेगी। इसी बीच उनकी जर्सी के नंबर को लेकर बड़े राज़ से पर्दा हट ही गया है और खुलासा हुआ कि धोनी ने नंबर-7 की जर्सी क्यों अपनायी।

खुद धोनी ने किया खुलासा , बताया क्यों उन्होंने पहली 7 नंबर की जर्सी

एक कार्यक्रम के दौरान होस्ट ने एमएस धोनी से पूछा कि, “7 आपके लिए ज़रूरी क्यों था, क्या इस वक़्त तक आपके माता-पिता ने आपको घर आने के लिए बोला था?” इस सवाल पर महेन्द्र सिंह धोनी ने जवाब देते हुए कहा कि, “नहीं असल में ये दिन का वो वक़्त था जब मेरे माता-पिता ने तय किया कि मैं दुनिया में आऊंगा।” भारत के इस पूर्व कप्तान के ऐसा कहते ही इस प्रोग्राम में शरीक हुए लोग जोर-जोर से हंसनें लगे। खुद धोनी भी अपनी इस बात पर हंसने लगे।

7 जुलाई को पैदा हुए इसलिए चुनी नंबर-7 की जर्सी

धोनी ने इसके बाद अपनी इस बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं 7 जुलाई को पैदा हुआ और जुलाई सातवां महीना है। 1981 साल था। 8 में से 1 घटाएं तो 7 (सात) होगा, तो ये मेरे लिए बहुत आसान था कि जब मैं वहां जाऊं और वो मुझसे पूछें कि तुम कौन सा नंबर चाहते हो।”

पूरे लेख को पढ़ें

क्रिकेट की हर खबर हिंदी में पढ़ते रहें। ताज़ा अपडेट, विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।

पूरा लेख पढ़ें
ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।