IPL 2024: जिस खिलाड़ी पर धोनी की टीम ने लगाया था बड़ा दांव, उस खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया तहलका, 266 बॉल पर ठोक दी ट्रिपल सेंचुरी

IPL 2024: क्रिकेट वर्ल्ड में माही यानी महेन्द्र सिंह धोनी को खिलाड़ियों की पहचान करने वाला जौहरी माना जाता है, ये किसी प्लेयर पर अगर हाथ रख दें तो वो हीरा बन जाता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में ऐसे कईं हीरों को परखा है, जो आगे जाकर खूब चमके हैं। ऐसा ही हीरा इस बार भी महेन्द्र सिंह धोनी के हाथ लगा है, जिसे आईपीएल के ऑक्शन में जब चुना गया तो हर कोई हैरान रह गया था। जिस खिलाड़ी का नाम किसी ने सुना तक नहीं था, उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रातों-रात करोड़पति बनाते हुए 8.4 करोड़ रुपये का दांव लगा दिया।

धोनी ने जिस अनजान खिलाड़ी पर लगाया था दांव, उनसे मैदान में मचाया कोहराम

एक अनजान सा खिलाड़ी, एक अनकैप्ड खिलाड़ी, जिसे अपने खुद के प्रदेश में भी कईं फैंस नहीं जानते होंगे, उसे इतनी बड़ी रकम देना वाकई में हैरान करता है, लेकिन धोनी हीरें की पहचान करने वाले जौहरी है, जिसका एक नमूना आईपीएल के शुरू होने से ठीक पहले इस अनजान खिलाड़ी ने दिया है, जिन्होंने क्रिकेट मैदान में तहलका मचाते हुए ऐसी पारी खेल डाली कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।

IPL 2024
Sameer Rizvi

ये भी पढ़े- Shreyas Iyer: कप्तान रोहित शर्मा की फटकार के बाद श्रेयस अय्यर की अक्ल आयी ठीकानें, करियर बचानें के लिए अब उठाया ये बड़ा कदम

यूपी के अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी ने 266 बॉल पर ठोकी ट्रिपल सेंचुरी

हम यहां पर जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो हैं समीर रिजवी…. जिन्होंने आईपीएल से कुछ ही दिन पहले मैदान में बल्ले से कोहराम मचा दिया है। इस युवा खिलाड़ी ने केवल 266 बॉल पर धमाकेदार अंदाज में ट्रिप सेंचुरी ठोक दी है। समीर रिजवी की इस पारी के बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। जिसके बाद अब हर किसी को समीर रिजवी के बल्ले के विस्फोट का आईपीएल में इंतजार हो रहा है।

समीर रिजवी ने खेली 266 गेंद में 313 रन की पारी, जड़े 33 चौके और 12 छक्कें

उत्तर प्रदेश का ये धाकड़ बल्लेबाज वहां ही टी20 लीग उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में अपनी कुछ पारियों से धोनी को ऐसा प्रभावित किया कि उन्होंने इस खिलाड़ी को हासिल करने के लिए बड़ा दांव लगा दिया। अब आईपीएल 2024 के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे समीर रिजवी ने सीके नायडू ट्रॉफी में तहलका मचा दिया है। इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश का मैच सौराष्ट्र से खेला गया। कानपुर में खेले गए इस मैच में नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए समीर ने विस्फोटक अंदाज में  केवल 266 गेंदों में 33 चौके और 12 गगनचुंबी छक्कों से 312 रनों की पारी खेल डाली। इस पारी से समीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैसलें को सही साबित किया है।

ये भी पढ़े- IPL 2024: अचानक ही बदल गया पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड, शिखर धवन एंड कंपनी अब इस मैदान में खेलेगी अपने होम मैच

समीर रिजवी को मिनी ऑक्शन में चेन्नई ने 8.4 करोड़ रुपये में किया था अपने नाम

आपको बता दें कि 19 दिसंबर 2023 को दुबई में हुए आईपीएल के इस सीजन के मिनी ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पाले में लेने के लिए बड़ा दांव खेल डाला। सीएसके की फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 8.4 करोड़ की भारी रकम में अपने पाले में किया था। जिसके बाद अब वो अपनी प्राइज टैग को सही साबित करते हुए आईपीएल से ठीक पहले ट्रेलर दिखा रहे हैं।

ब्रेकिंग

Breaking News Today

Kalp Kalal

Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।

Kalp Kalal के अन्य लेख

Team India: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कौन बनेगा टीम इंडिया का वनडे कप्तान? क्या रोहित शर्मा की होगी छुट्टी? सामने आया बड़ा अपडेट

Team India Tour of Australia: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में जलवा दिखा रही है। टीम इंडिय...

Test Sixes: MS धोनी से बड़े सिक्सर किंग बने रवींद्र जडेजा, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Most Test Sixes For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास र...

Marufa Akther: महिला क्रिकेट में हुई बुमराह-स्टार्क से भी खतरनाक बॉलर की एन्ट्री, इनस्विंग से बल्लेबाजों के उड़े होश

Marufa Akther:  क्रिकेट जगत में मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के स्...