Homeक्रिकेटIPL 2023:चेन्नई सुपर किंग्स की ये हो सकती है मजबूत प्लेइंग-11, अगर...

IPL 2023:चेन्नई सुपर किंग्स की ये हो सकती है मजबूत प्लेइंग-11, अगर ये 11 खिलाड़ी खेले एक साथ तो 5वीं बार चैंपियन बनना है तय

IPL 2023:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023)के 16वें संस्करण को लेकर तैयारियां बहुत ही जोरों पर चल रही है। एक तरफ तो बीसीसीआई ने इस सीजन की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी टीमें भी 31 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा टी20 लीग में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस एडिशन के लिए 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) भी कमर कस चुकी है। जो इस साल अपने मिशन की शुरुआत गत विजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ उद्घाटन मैच में ही करने वाली है। महेन्द्र सिंह धोनी(MS Dhoni) की सेना की नजरें इस बार 5वें खिताब पर लगी हुई है।

चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने इस साल के लिए हुए मिनी ऑक्शन के दौरान अपना पाला काफी मजबूत और संतुलित कर दिया है। जहां उन्होंने कुछ बढ़िया दांव खेलकर एक और खिताब को जीतने की तरफ अपने कदम बढ़ाएं हैं। एमएस धोनी एंड कंपनी को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सीएसके के स्क्वॉड में से चलिए आपको बताते हैं वो 11 खिलाड़ी जिन्हें एक साथ मैदान में देखा गया तो इनकी टीम एक एक बार फिर से ट्रॉफी उठा सकती है। देखे चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत एकादश

IPL 2023
IPL 2023

डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवड़ करेंगे पारी की शुरुआत

मैन इन येलो के लिए इस साल सलामी जोड़ी के रूप में वही जोड़ी दिख सकती है जो पिछले सीजन के आखिरी के कुछ मैचों में नजर आयी थी। चेन्नई सुपर किंग्स के पास पारी की शुरुआत करने डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवड़ होंगे। ये दोनों ही बहुत ही जबरदस्त बल्लेबाज हैं, जो बहुत ही समझबूझ के साथ अपनी टीम को शुरुआत दे सकते हैं, जिसका फायदा बाद के बल्लेबाजों को मिल सकता है।

ये भी पढ़े- IPL 2023:आईपीएल-16 को लिए स्टार स्पोर्ट्स ने गठित किया अपना कमेन्ट्री पैनल, इन दिग्गजों के बीच एक महिला कॉमेंटेटर भी शामिल, देखे पूरी लिस्ट

मध्यक्रम की जिम्मेदारी स्टोक्स, रायडू और मोइन अली पर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मध्यक्रम में भी काफी गहरायी दिख रही है। जिनके पास नंबर-3 के लिए अंबाती रायडू जैसा अनुभवी बल्लेबाज है, जो सालों से इस लीग में काफी बेहतरीन काम करता आ रहा है। उनके बाद नंबर-4 पर ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को स्थान फिक्स है। स्टोक्स ना केवल टीम को संभाव सकते हैं, साथ ही वो बड़े शॉट्स भी आसानी से खेल सकते हैं। इनके बाद पांचवें नंबर पर मोइन अली का स्थान भी निश्चित है। मोइन अली मिडिल ओवर्स में तेजी के साथ रन जुटाने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में इनका अपर मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत दिख रहा है।

लोअर मिडिल ऑर्डर में होंगे जडेजा, धोनी के साथ ड्वेन प्रिटोरियस

महेन्द्र सिंह धोनी एंड कंपनी की बल्लेबाजी में बहुत ही जबरदस्त गहरायी मौजूद हैं, जिनके पास नंबर-6 पर रवीन्द्र जडेजा, 7वें स्थान पर खुद कप्तान धोनी और 8वें नंबर पर ड्वेन प्रियोरियस जैसा बल्लेबाज हैं। जडेजा एक बहुत ही शानदार लय में चल रहे हैं, जो लगातार रन बना रहे हैं। तो धोनी के पास फिनिशर्स का रोल होगा। धोनी विश्व क्रिकेट के एक महान फिनिशर हैं। उनके बाद प्रिटोरियस वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी बैटिंग स्किल्स का नजारा पेश किया है।

बॉलिंग अटैक में दीपक चाहर का ये खिलाड़ी देंगे साथ

बॉलिंग अटैक में सबसे बड़ा रोल तेज गेंदबाज दीपक चाहर का होगा। ये गेंदबाज भले ही पिछले कुछ महीनों से लगातार क्रिकट से दूर हैं, लेकिन इनके पास शुरुआती ओवर्स में रन रोकने के साथ ही विकेट लेने की बढ़िया क्षमता है। उनका साथ देने के लिए मुकेश चौधरी दूसरे तेज गेंदबाज होंगे तो इनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस भी एक अच्छे गेंदबाज हैं। साथ ही फिरकी अटैक में रवीन्द्र जडेजा के साथ महीश तीक्षणा का नाम तय है। इनके अलावा बेन स्टोक्स और मोइन अली भी विकल्प होंगे। इस तरह से सीएसके का पाला काफी बढ़िया दिख रहा है।

देखे मजबूत प्लेइंग-11 एक नजर में…

डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रवीन्द्र जडेजा, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मुकेश चौधरी

Kalp Kalal
Kalp Kalalhttps://www.icccricketschedule.com/
Kalp Kalal, एक अनुभवी हिंदी खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 10+ साल क्रिकेट और खेल लेखन में बिताए हैं। उन्होंने Star Sports Network के साथ काम करते हुए हजारों लेख लिखे हैं, जो क्रिकेट की गहरी समझ और दिलचस्प कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। Kalp का लेखन सरल और प्रभावशाली होता है, जिससे वे क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ने में माहिर हैं। उनकी expertise में शामिल है match analysis, player profiles, और sports updates. उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें हिंदी खेल पत्रकारिता में एक अलग पहचान दिलाई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular