Home क्रिकेट CSK के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2024 के बाद...

CSK के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL 2024 के बाद इस टी20 लीग में दिखाई दे सकते है धोनी

4714

IPL 2024 : मौजूदा समय में भारतीय सरजमीं पर आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन के मुक़ाबले खेले जा रहे है. आईपीएल 2024 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है. जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के क्रिकेट समर्थक अपने हीरो की एक झलक देखने के लिए भी व्याकुल है.

IPL 2024

अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स समेत महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैन है तो आपके लिए एक खुशखबरी निकलकर सामने आई है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन खत्म होने के बाद इस टी20 लीग के दौरान दिखाई दे सकते है.

अमेरिका में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट में दिख सकते है धोनी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन खत्म होने के बाद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का दूसरा सीजन जुलाई के महीने में खेला जाएगा. इस टी20 लीग में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टेक्सस सुपर किंग्स (TSK) शामिल है. बीते दिनों मीडिया में रिपोर्ट्स आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अब खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटर का रोल निभा सकते है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चाहे तो अपने मेंटर बनने की प्रक्रिया वो अमेरिका में होने वाले मेजर टी20 लीग (MLC) में निभाते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : इंपैक्ट प्लेयर रूल के चलते इन 3 स्टार खिलाड़ी को नही मिल रहा है IPL 2024 में खेलने में मौका, नंबर 2 ने 17 वर्ष की उम्र में खेला था अपना पहला मुकाबला

IPL 2025 से पहले साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में भी आ सकता है नज़र

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सीजन में अगर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) खिलाड़ी के तौर पर संन्यास का ऐलान कर देते है और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के बाद मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सस के लिए मेंटर की भूमिका निभाते है तो महेंद्र सिंह आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले साउथ अफ्रीका में होने वाले SA 20 में भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रैंचाइज़ी जॉबर्ग सुपर किंग्स (JSK) के लिए मेंटर की भूमिका निभाते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े : IPL के नए स्टार मयंक यादव का बिहार के सुपौल जिले से है खास कनेक्शन, डेब्यू मुकाबले में अपनी स्पीड से बनाए कई रिकॉर्ड