Home क्रिकेट IPL 2024:रियान पराग को लगातार दूसरी फिफ्टी के बाद अपनी मां से...

IPL 2024:रियान पराग को लगातार दूसरी फिफ्टी के बाद अपनी मां से मिला खास तोहफा, ये वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा?

252

IPL 2024:  इंडियन प्रीमियर लीग के इतने सालों में हर एक सीजन किसी ना किसी खिलाड़ी के लिए खास होता है। घरेलू क्रिकेट से लेकर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हो या दूसरे देश का कोई क्रिकेटर हो, किसी ना किसी नाम का जलवा देखने को मिलता है। इसी लिस्ट में अब इस साल अब तक तो एक नाम ने खूब धूम मचायी है, वो हैं राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग… इस स्टार बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2024 काफी शानदार गुजर रहा है, जो लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम की बैटिंग यूनिट की जान बन गए हैं।

IPL 2024
Riyan Parag

रियान पराग का दमदार खेल जारी, ऑरेंज कैप को अपने सिर सजाया

राजस्थान रॉयल्स की टीम में 2019 से खेल रहे रियान पराग पर इस फ्रेंचाइजी ने खूब भरोसा दिखाया है। इन्होंने इन कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया, लेकिन रॉयल्स के मैनेजमेंट ने भरोसा जारी रखा और इस बार वही भरोसा काफी काम कर रहा है। जहां पराग अब तक 3 मैचों में ही 181 रन बना चुके हैं और विराट कोहली के बराबर आ चुके हैं। कोहली और पराग दोनों के 181-181 रन हैं, लेकिन रियान पराग ने करीब 162 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसकी वजह से ऑरेंज कैप उन्हें मिल गई है।

IPL 2024
Riyan Parag

ये भी पढ़े-IPL 2024: हार की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडियंस अब बन जाएगी खतरनाक, इस खूंखार खिलाड़ी की जल्द ही होने वाली है वापसी

जब मां ने अपने हाथों से रियान को पहनायी ऑरेंज कैप, वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा…

रियान पराग की ऑरेंज कैप को लेकर ही एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जहां रियान पराग की मां ने उन्हें अपने हाथों से ऑरेंज कैप पहनायी। राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स(ट्वीटर) हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रियान पराग इस मैच को खेलने के बाद होटल के लिए रवाना होते हैं। जहां उनकी मां उनका पहले से ही इंतजार करती है। जब मां को रियान पराग देखते हैं तो उनके कानों में लगा ईयरफोन हटा देते हैं और फिर मां-बेटे का प्यार देखने को मिलता है। मां रियान को गले लगा देती है। इसके बाद बेटे के बैग में से ऑरेंज कैप निकालती है और उनके सिर पर सजाती है। ये नजारा वाकई में काफी शानदार और भावुक कर देने वाला था।

देखे वीडियो

रियान पराग ने बतायी वजह, कैसे इस बार हो रही है अच्छी बैटिंग

मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार बल्लेबाज ने शानदार 39 गेंद में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के बूते उन्होंने अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। इस मैच में बेहतरीन फिफ्टी लगाने वाले रियान ने मैच के बाद कहा कि, “वास्तव में, बहुत सारी चीजें करने की बजाय मैंने चीजों को आसान कर दिया है। पहले, जब मैं रन नहीं बना रहा था, तो मैं बहुत सारी चीजें करने कोशिश कर रहा था। इस साल, बस गेंद को देखना और गेंद को मारना। जब मैं डोमेस्टिक लेवल पर खेलता हूं तो बिल्कुल इसी तरह के हालातों में बैटिंग करने जाता हूं।”