HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. आज 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल में होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में किस टीम का पलरा भारी है?

MI vs RR Match Preview

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 69वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 24 मई को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे.

MI vs RR Head-to-Head Record

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मैच और राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच अपने नाम किया है. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. हालांकि आंकड़ों को देखने के बाद मुंबई इंडियंस का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स की टीम पर भारी नजर आ रहा है.

MI vs RR: Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन दोपहर का मुकाबला होने के कारण पिच थोड़ी धीमी हो सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.

MI vs RR: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

MI vs RR: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम से बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, विल जैक्स और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर टीम के लिए स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो इसमें खुद कप्तान रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

MI vs RR Probable Playing 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र

इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: यश राज पुंजा

MI vs RR Match Prediction

आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

MI vs RR Match Prediction, MI vs RR Pitch Report, Today’s Match MI vs RR, IPL 2026, MI vs RR Prediction, MI vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular