HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 17 मई को सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals) के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले की तो यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है.

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन में अब तक खेले 12 मैचों में से सिर्फ 5 मुकाबलो में जीत अर्जित की है. जिस कारण से टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर विराजमान है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Match Prediction) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

DC vs RR Match Preview

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 17 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे. वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग ही करते हुए नज़र आएंगे.

DC vs RR Head-to-Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 15 मुकाबलो में राजस्थान रॉयल्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 16 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहे. वहीं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले गए आखिरी मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी.

DC vs RR: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच फ्लैट रह सकते है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.

DC vs RR: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

DC vs RR: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते है.

DC vs RR Probable Playing XI

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा

DC vs RR Match Prediction

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

DC vs RR Match Prediction, DC vs RR Pitch Report, Today’s Match DC vs RR, IPL 2026, DC vs RR Prediction, DC vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Rajasthan Royals

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular