HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आईपीएल 2026 में आज 18 मई को सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले की तो यह मुकाबला प्लेऑफ स्टेज में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है.

सनराइज़र्स हैदराबाद की बात करें तो टीम ने सीजन में अब तक खेले 12 मैचों में से 7 मुकाबलो में जीत अर्जित की है. जिस कारण से टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर विराजमान है. वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 मुकाबलों में 6 जीत के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदरबाद (CSK vs SRH Match Prediction) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

CSK vs SRH Match Preview

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (CSK vs SRH Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला सोमवार, 18 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे. वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस ही करते हुए नज़र आएंगे.

CSK vs SRH Head-to-Head Record

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद (CSK vs SRH Head-to-Head Record) के बीच में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 15 मुकाबलो में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 08 मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम रहे. वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेले गए आखिरी मुकाबले की बात करें तो सनराइज़र्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी.

CSK vs SRH: M.A. Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हाल के समय में एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन शाम का मुकाबला होने के कारण पिच फ्लैट रह सकते है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.

CSK vs SRH: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

CSK vs SRH: Player to Watch Out For

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

CSK vs SRH Probable Playing XI

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह

सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन

CSK vs SRH Match Prediction

आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

CSK vs SRH Match Prediction, CSK vs SRH Pitch Report, Today’s Match CSK vs SRH, IPL 2026, CSK vs SRH Prediction, CSK vs SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular