Today IPL Match: आज 14 मई को आईपीएल 2026 के सीजन का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्हें अपने आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पंजाब किंग्स को अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी.
ऐसे में 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम जीत दर्ज़ करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते है कि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Punjab Kings vs Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
PBKS vs MI: Match Preview
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI: Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 58वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला गुरुवार, 14 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करते हुए नजर आएंगे.
PBKS vs MI: HPCA Stadium, Dharamsala Pitch Report
आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs Mumbai Indians Pitch Report) के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक खेले 12 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज़ और 4 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता है. यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रनों रहा है.
PBKS vs MI Head-to-Head Record
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI Head-to-Head Record) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 35 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 18 मुकाबले पंजाब किंग्स और 17 मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में आज अगर पंजाब किंग्स मुकाबले में जीत अर्जित करेगी, वो टीम हेड टू हेड रिकॉर्ड में बढ़त हासिल करेगी.
PBKS vs MI: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच में धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
PBKS vs MI: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्य और अर्शदीप सिंह स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रयान रिकेल्टन, नमन धीर और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
PBKS vs MI Probable Playing XI
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस/लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर
इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र
इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा
PBKS vs MI Today’s Match Prediction
आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
PBKS vs MI Match Prediction, PBKS vs MI Pitch Report, Today’s Match PBKS vs MI, IPL 2026, PBKS vs MI Prediction, PBKS vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Mumbai Indians
