HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आज 13 मई को आईपीएल 2026 के सीजन का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा. वहीं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो सीजन के अपने आखिरी खेले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को मात दी वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है.

ऐसे में 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम जीत दर्ज़ करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

RCB VS KKR: Match Preview

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला मंगलवार, 13 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे.

RCB VS KKR: Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur, Pitch Report

आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइज़र्स हैदराबाद (GT VS SRH) के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक 2026 में कुल दो टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक रन चेज़ और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता है. यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 191 रन रहा है.

RCB VS KKR Head-to-Head Record

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 36 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 15 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 20 मुकाबले कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने नाम किए हैं. वहीं इस दौरान 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. ऐसे में आज जो टीम मुकाबले में जीत अर्जित करेगी, वो टीम प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी.

RCB VS KKR: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

RCB VS KKR: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से ई विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की तो फिन एलन, कैमरून ग्रीन और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

RCB vs KKR Probable Playing XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुय़श शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे

RCB vs KKR Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.

RCB vs KKR Match Prediction, RCB vs KKR Pitch Report, Today’s Match RCB vs KKR, IPL 2026, RCB vs KKR Prediction, RCB vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular