Today IPL Match: आज 10 मई को आईपीएल 2026 में दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CSK VS LSG) के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB VS MI) के बीच में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
ऐसे में इस लेख में खासकर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले की बात रहे है जो की इस आईपीएल 2026 सीजन का 53वां मुकाबला होगा. ऐसे में अब जब लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आईपीएल 2026 के सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होगई है. ऐसे में अब LSG चेन्नई सुपर किंग्स को भी हरा कर उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस को कम करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Match Prediction) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
CSK VS LSG Match Preview
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CSK VS LSG Match Preview) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार, 10 मई को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करते हुए नजर आएंगे.
CSK VS LSG Head-to-Head Record
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CSK VS LSG Head-to-Head Record) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 2 मुकाबलें में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 3 मुकाबले लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम रहे हैं. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला रद्द भी हुआ है. इधर बात की जाए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेटों से हराया था.
CSK VS LSG: MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (CSK VS LSG Pitch Report) के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन दिन का मुकाबला होने के कारण पिच थोड़ी ड्राई भी रह सकती है. ऐसे में अगर पहली पारी में टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे चेस करना आसान नहीं होगा.
CSK VS LSG: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
CSK VS LSG: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और अंशुल कम्बोज स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की तो ऋषभ पंत, जोश इंग्लिश, मोहसिन खान अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
CSK VS LSG Probable Playing 11
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल, कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ
CSK VS LSG Match Prediction
आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
CSK VS LSG Match Prediction, CSK VS LSG Pitch Report, Today’s Match CSK VS LSG, IPL 2026, CSK VS LSG Prediction, CSK VS LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants
