Today IPL Match: आज 9 मई को आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) के बीच में सीजन का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. 9 मई को होने वाले मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों ने अब तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है.
ऐसे में जयपुर के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR VS GT) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
RR VS GT Match Preview
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR VS GT) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 52वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शनिवार, 9 मई को शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे, वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे.
RR VS GT Head-to-Head Record
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (RR VS GT) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 6 मुकाबलें में गुजरात टाइटंस ने जीत अर्जित की है. वहीं 3 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था.
RR VS GT: Sawai Mansingh Stadium, Jaipur Pitch Report
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन रात में ओस आती तो पहली पारी में खड़ा किया गया बड़ा स्कोर भी आसानी से चेस किया जा सकता है.
RR VS GT: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
RR VS GT: Player to Watch Out For
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और संदीप शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राशिद खान और कागिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
RR VS GT Probable Playing XI
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा,
मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
इम्पैक्ट प्लेयर: ग्लेन फिलिप्स
RR VS GT Match Prediction
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस (Rajasthan Royals vs Gujarat Titans) की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम के जीत हासिल करने के चांस ज्यादा है.
RR VS GT Match Prediction, RR VS GT Pitch Report, Today’s Match RR VS GT, IPL 2026, RR VS GT Prediction, RR VS GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans
