HomeIPL 2026Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match: आज 5 मई को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) के बीच आईपीएल 2026 सीजन का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 मई को होने वाला यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की रेस में किसी भी तरह बने रहने के लिए काफी अहम होने वाला है.

ऐसे में 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में जिस टीम को हार का सामना करना पड़ेगा उस टीम के लिए आईपीएल 2026 सीजन के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सफर वहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

DC VS CSK Match Preview

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे मंगलवार, 5 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करते हुए नजर आएंगे.

DC VS CSK Head-to-Head Record

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 19 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 11 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहे हैं. इधर बात की जाए दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) के बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से मात दी थी.

DC VS CSK: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report

आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली में खेला जाएगा जो कि हमेशा से एक हाई स्कोरिंग वेन्यू रहा है. ऐसे में ये साफ है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहेगी लेकिन अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम 240 से अधिक का स्कोर खड़ा कर देगी तो उसे दूसरी पारी में चेस करना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में उम्मीद यही जताई जा सकती है कि अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रनों की बरसात की जाएगी.

DC VS CSK: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC VS CSK) के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

DC vs CSK: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से केएल राहुल , पथुम निसांका और मिचेल स्टार्क स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते है. वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और जेमी ओवरटन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

DC vs CSK Probable Playing XI

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जेमीसन, मिचेल सेंटनर, कुलदीप यादव, टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर:आकिब नबी

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी

इम्पैक्ट प्लेयर- कार्तिक शर्मा

DC vs CSK Match Prediction

आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

DC vs CSK Match Prediction, DC vs CSK Pitch Report, Today’s Match DC vs CSK, IPL 2026, DC vs CSK Prediction, DC vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular