RR VS DC Match Prediction: आईपीएल 2026 में आज, 1 मई को सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले की तो यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम होने वाला है.
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में से सिर्फ 3 मुकाबलो में जीत अर्जित की है. जिस कारण से टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर विराजमान है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मुकाबलो में 6 जीत के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR VS DC Match Prediction) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
RR VS DC: Match Preview
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (RR VS DC) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 43वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे को शुक्रवार, 1 मई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) करेंगे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) करते हुए नजर आएंगे.
RR VS DC Head To Head Record
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 15 मुकाबलो में राजस्थान रॉयल्स ने जीत अर्जित की है. वहीं 15 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स के नाम रहे. वहीं राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेले गए आखिरी मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टीम उस मुकाबले में सुपर ओवर खेलकर राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी.
RR vs DC Probable Playing XI
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जेमीसन/मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा
RR vs DC Match Prediction
आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 6 मुकाबले जीते है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाने में सक्षम रही है. ऐसे में देखा जाए तो इस मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स के मैच जीतने के चांस काफी अधिक है.
RR vs DC Match Prediction, RR vs DC Pitch Report, Today’s Match RR vs DC, IPL 2026, RR vs DC Prediction, RR vs DC Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है. इसके आधार पर किसी भी तरह की शर्त लगाना बेवकूफी होगी.
