HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 29 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (29 अप्रैल) को सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें मुंबई इंडियंस बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad) के मुकाबले की तो यह मुकाबला 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम होने वाला है.

ऐसे में सनराइज़र्स हैदरबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर मुंबई इंडियंस की हार का सामना करती है तो मुंबई इंडियंस लगभग- लगभग प्लेऑफ की रेस हो जाएगी. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते है कि मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

MI VS SRH: Match Preview

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद (Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad) बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से बुधवार (29 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे, वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे.

MI VS SRH: Wankhede Stadium, Pitch Report

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो इसे अक्सर चेसिंग ग्राउंड माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान चेस करना ही पसंद करते है लेकिन अगर टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उन्होंने अपने 20 ओवर के कोटे में 220 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया तो चेसिंग करना इतना आसान नहीं होगा.

MI VS SRH Head To Head Record

मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 15 मुकाबलो में मुंबई इंडियंस ने जीत अर्जित की है. वहीं 10 मुकाबले सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम रहे है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले गए दोनों मुकाबलो में मुंबई इंडियंस ने जीत अर्जित की थी.

MI VS SRH IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद (MI VS SRH) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: IPL 2026, PBKS vs RR Match Prediction: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

MI VS SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For

मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर सनराइज़र्स हैदराबाद टीम की तो अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नितीश रेड्डी और पैट कमिंस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

MI VS SRH Probable Playing XI

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, विल जैक्स

सनराइज़र्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

MI VS SRH Match Prediction

आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद (MI VS SRH Match Prediction) की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम जीत हासिल करने के लिए चांस ज्यादा है.

MI VS SRH Match Prediction, MI VS SRH Pitch Report, Today’s Match MI VS SRH, IPL 2026, MI VS SRHPrediction,MI VS SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad

यह भी पढ़े: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर को चुना गया कप्तान


Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular