PBKS vs RR Match Prediction: आईपीएल 2026 में आज (28 अप्रैल) को सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS VS RR) के बीच में PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. बात करें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की तो यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए ही काफी अहम होने वाला है.
ऐसे में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों की नजरें मुकाबला जीतने पर होंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है और कौन सी टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS vs RR Match Prediction) के बीच होने वाले मुकाबले में जीत अर्जित कर सकती है.
PBKS VS RR: Match Preview
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Punjab Kings vs Rajasthan Royals) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 40वां मुकाबला PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.
यह भी पढ़े: ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने इस स्टार स्पिनर को दिया डेब्यू का मौका
PBKS vs RR Head To Head Record
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS VS RR) के बीच में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पंजाब किंग्स ने सिर्फ 13 मुकाबले जीते है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस दौरान 17 मैच अपने नाम किए है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 10 रनों से राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी.
PBKS vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For
पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
PBKS vs RR Probable Playing XI
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई
PBKS vs RR Match Prediction
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में आईपीएल 2026 के सीजन में होने वाले इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स ने 7 मुकाबलो में से 6 मुकाबले में जीत अर्जित की है और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर विराजमान है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में से 5 मैचों में जीत अर्जित की है. ऐसे में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के प्रेडिक्शन की बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के जीतने के चांस काफी अधिक है.
PBKS vs RR Match Prediction, PBKS vs RR Pitch Report, Today’s Match PBKS vs RR, IPL 2026, PBKS vs RR Prediction, PBKS vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Rajasthan Royals
यह भी पढ़े: जानिए क्या होता है OBS नियम, जिसके तहत अंगकृष रघुवंशी हुए आउट?
