HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 28 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 28 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 28 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (28 अप्रैल) को सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS VS RR) के बीच में PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. बात करें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले की तो यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए ही काफी अहम होने वाला है.

ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अगर राजस्थान रॉयल्स की हार का सामना करती है तो राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहना दिन प्रतिदिन कठिन होता जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (IPL Match Today 28 April 2026) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

PBKS VS RR: Match Preview

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Punjab Kings vs Rajasthan Royals) के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 40वां मुकाबला PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मंगलवार (28 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.

PBKS VS RR: PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report

आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में मौजूद मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अक्सर टॉस जीतने वाले कप्तान फील्डिंग करने का फैसला करते है. IPL 2026 सीजन की बात करें तो इस सीजन में अब तक खेले गए 3 मुकाबलो में से 2 मुकाबले चेस करने वाली टीमों ने अपने नाम किए है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 50 रनों से मात दी थी.

यह भी पढ़े: ज़िम्बाब्वे ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, बोर्ड ने इस स्टार स्पिनर को दिया डेब्यू का मौका

PBKS vs RR Head To Head Record

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (PBKS VS RR) के बीच में अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पंजाब किंग्स ने सिर्फ 13 मुकाबले जीते है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस दौरान 17 मैच अपने नाम किए है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 10 रनों से राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी.

PBKS vs RR IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में न्यू चंडीगढ़ में मौजूद मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

PBKS vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

PBKS vs RR Probable Playing XI

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे

इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई

PBKS vs RR Match Prediction

आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

यह भी पढ़े: जानिए क्या होता है OBS नियम, जिसके तहत अंगकृष रघुवंशी हुए आउट?

PBKS vs RR Match Prediction, PBKS vs RR Pitch Report, Today’s Match PBKS vs RR, IPL 2026, PBKS vs RR Prediction, PBKS vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Rajasthan Royals

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular