IPL Match Today 27 April 2026: आईपीएल 2026 में आज (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC VS RCB) के बीच में मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. बात करें दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले की तो यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही काफी अहम होने वाला है.
ऐसे में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ता है तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ स्टेज के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए अपने होम ग्राउंड में होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (IPL Match Today 27 April 2026) के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
DC VS RCB: Match Preview
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC VS RCB) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 सीजन का 39वां मुकाबला है. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से सोमवार (27 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे.
DC VS RCB: Arun Jaitley Stadium, Delhi Pitch Report
आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो यहां पर टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी 05 टी20 मैचों में से चार मैच टीमों ने रन डिफेंड करते हुए जीते है.
वहीं इस मैदान पर पहली इनिंग का औसतन स्कोर की बात करें तो वो लगभग 200 रनों का रहा है. बात करें अगर यहां खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के आखिरी मुकाबले की तो वो मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई.
DC VS RCB Head-to-Head Record
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 13 मुकाबले जीते है. वहीं रॉयल चेलंगर्स बेंगलुरु ने इस दौरान 20 मैच अपने नाम किए है. वहीं इस दौरान दोनों टीमों के बीच में एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए दो मुकाबलो में से एक में दिल्ली कैपिटल्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुकाबला अपने नाम किया था.
DC VS RCB: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
DC VS RCB: Players to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की फैंस की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स वहीं गेंदबाजी में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव अपने प्रदर्शन से कमाल करना चाहेंगे.
DC VS RCB Probable Playing XI
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम
DC VS RCB Match Prediction
आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.
DC vs RCB Match Prediction, DC vs RCB Pitch Report, Today’s Match DC vs RCB, IPL 2026, DC vs RCB Prediction, DC vs RCB Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru
