Today IPL Match 26 April 2026: आज (26 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मैच खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
बात करें लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders) के मुकाबले की तो यह मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स दोनों के लिए ही काफी अहम होने वाला है. ऐसे में जो भी टीम इस मुकाबले में हार का सामना करती है उनके लिए आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ स्टेज के लिए लगभग समाप्त हो जाएंगे. ऐसे में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए अपने होम ग्राउंड में होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
LSG VS KKR: Match Preview
लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 सीजन का 38वां मुकाबला है. यह मुकाबला शाम 07:30 बजे से रविवार (26 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करते हुए नजर आएंगे.
LSG VS KKR: Ekana Cricket Stadium, Lucknow Pitch Report
आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो यहां पर टॉस जीतने वाली टीम चेस करना ज्यादा पसंद करती है.
इस मैदान पर खेले गए आखिरी 05 टी20 मैचों में से 3 मैच टीमों ने रन चेस करते हुए जीते हैं. बात करें अगर यहां खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले की तो वो मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन डिफेंड करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स को 40 रनों से मात दी थी.
LSG VS KKR: Head-to-Head Record
लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR VS LSG) के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 5 मुकाबले लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने नाम किए हैं. वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स ने 2 मुकाबले अपने नाम किए.
LSG VS KKR: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में लखनऊ के इकानास्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
LSG VS KKR: Player to Watch Out For
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम की तरफ से मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
LSG VS KKR Probable Playing XI
लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर- हिम्मत सिंह
कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना
LSG VS KKR Match Prediction
आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.
LSG vs KKR Match Prediction, LSG vs KKR Pitch Report, Today’s Match LSG vs KKR, IPL 2026, LSG vs KKR Prediction, LSG vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders
