HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 26 April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: Today IPL Match 26 April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

Today IPL Match 26 April 2026: आज (26 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK VS GT) के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले की तो यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों के लिए ही काफी अहम होने वाला है. ऐसे में जो भी टीम इस मुकाबले में हार का सामना करती है उनके लिए आईपीएल 2026 सीजन के प्लेऑफ स्टेज के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने होम ग्राउंड में होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. ऐसे में आइए जानते है कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

CSK VS GT: Match Preview

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Match Preview) के बीच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला आईपीएल 2026 सीजन का 37वां मुकाबला है. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से रविवार (26 अप्रैल) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते हुए नजर आएंगे.

CSK VS GT: MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report

आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (Chennai Super Kings vs Gujarat Titans) के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान की बात करें तो यहां पर टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है. इस मैदान पर खेले गए आखिरी 05 टी20 मैचों में से चार मैच टीमों ने रन डिफेंड करते हुए जीते है.

वहीं इस मैदान पर पहली इनिंग का औसतन स्कोर की बात करें तो वो लगभग 170 रन रहा है. बात करें अगर यहां खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले की तो वो मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स (CSK VS KKR) के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने ने 192 रन डिफेंड करके कोलकाता नाईट राइडर्स से 32 रनों से मात दी थी.

CSK VS GT: Head To Head Record

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 8 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से 4 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. वहीं इस दौरान 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है. ऐसे में आज जो टीम मुकाबले में जीत अर्जित करेगी, वो टीम हेड-टू-हेड के मुकाबले में बढ़त हासिल कर लेगी.

CSK VS GT: Where to Watch?

आईपीएल 2026 सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

CSK VS GT: Players to Watch Out For

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन (Sanju Samson) , डेवाल्ड ब्रेविस, खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, जोस बटलर (Jos Buttler) , साई सुदर्शन और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

CSK VS GT Probable Playing XI

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/महेंद्र सिंह धोनी, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स/जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

CSK VS GT Today’s Match Prediction

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होगी. वहीं आईपीएल 2026 सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी.

CSK vs GT Match Prediction, CSK vs GT Pitch Report, Today’s Match CSK vs GT, IPL 2026, CSK vs GT Prediction, CSK vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular