IPL Match Today 23rd April 2026: आज (23 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमों के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) दोनों ही टीमों ने अब तक आईपीएल 2026 सीजन में 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से केवल 2 ही मैच जीते हैं.
ऐसे में आज वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही टीम इस सीजन के लिए जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते है कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (IPL Match Today 23rd April 2026) के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
धोनी खेल सकते है मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला
महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है. उनको लेकर रिपोर्ट्स आ रही है कि आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेइंग 11 में वापसी कर सकते है. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2026 के सीजन में धोनी पहली बार मैदान पर खेलते हुए नज़र आएंगे.
रोहित शर्मा के खेलने पर बना हुआ संदेह
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस समय हैमस्ट्रिंग इंजरी से ग्रस्त है. ऐसे में रोहित शर्मा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होगा. ऐसे में उम्मीद यही है कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की तरह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी दानिश मालेवार मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग का रोल निभाते हुए नजर आएंगे.
MI vs CSK Head To Head Record
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच में अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं. इन 39 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 21 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबले जीते हैं. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में खेले गए 2 मुकाबलो में से एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज मकई थी. वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी.
MI vs CSK: Wankhede Stadium, Mumbai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है. इस मैदान पर अब तक आईपीएल 2026 में कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो मुकाबले में रन चेज करने वाली टीम ने मुकाबला जीता है.
वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI VS PBKS) के बीच खेला गया था जो कि मेहमान टीम ने 16.3 ओवर में 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था. इस मुकाबले में 39.5 ओवर के खेल में कुल 354 रन बने और 12 विकेट गिरे.
MI vs CSK: Where to Watch?
आईपीएल 2026 सीजन का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और आप यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.
MI vs CSK: Player to Watch Out For
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम से तरफ से सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह स्टार प्लेयर साबित हो सकते है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम् दुबे, सरफ़राज़ खान और नूर अहमद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: स्पेंसर जॉनसन
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, क्रिस भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर- अल्लाह ग़ज़नफ़र
MI vs CSK Today’s Match Prediction
आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है. ऐसे में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के मुकाबले जीतने के चांस काफी अधिक है.
MI vs CSK Match Prediction, MI vs CSK Pitch Report, Today’s Match MI vs CSK, IPL 2026, MI vs CSK Prediction, MI vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Mumbai Indians vs Chennai Super Kings
