Team India: आईपीएल 2026 (IPL 2026 Final) सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा. वहीं आईपीएल के तुरंत समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.
जिसको लेकर खबर आ रही है कि बीसीसीआई (BCCI) की इतनी टाइट शेड्यूल से हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल नाराज है. ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नए कप्तान के साथ नई 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सकती है.
शुभमन की जगह ऋषभ पंत होंगे टीम इंडिया के कप्तान
टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर आ रही खबरों के अनुसार शुभमन अब आईपीएल के बाद सीधा अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज में ही खेलते हुए नजर आएंगे.
जिस कारण से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका ऋषभ पंत को दे सकते है. इससे पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए गुवाहाटी टेस्ट मैच में की थी.
सीनियर्स खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम
खबरों की मानें तो सेलेक्शन कमेटी टीम इंडिया के टेस्ट टीम में खेलने वाले सीनियर्स प्लेयर्स केएल राहुल (KL Rahul), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से आराम देने का फैसला कर सकते है. बोर्ड यह फैसला सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेज करने के लिए ले सकती है.
इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा डेब्यू का मौका
वहीं बोर्ड उनकी जगह पर टीम इंडिया के दल में देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) को कमबैक का मौका, वहीं आकिब नबी (Auqib Nabi), गुरनूर बरार (Gurnoor Brar), हर्ष दुबे (Harsh Dubey), मानव सुथार (Manav Suthar) को टीम इंडिया के टेस्ट टीम का पहला कॉल-अप दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो काफी समय बाद यह ऐसा मौका होगा जब टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई सारे खिलाड़ी एक साथ अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.
अफ़ग़ानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के लिए संभावित टीम इंडिया
यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडीक्कल, वाशिंगटन सुंदर, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, आकिब नबी, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, मानव सुथार, कुलदीप यादव, दानिश मालेवार और श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़े: IPL Match Today 22th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
