HomeIPL 2026क्या SRH VS DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा...

क्या SRH VS DC मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा हैदराबाद में मौसम का हाल

SRH VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 31वां मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 21 अप्रैल को राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मौसम कैसा रहने वाला है?

SRH VS DC: हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के दौरान आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है. मतलब ये है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है. बता दें कि इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में, जब CSK बैटिंग कर रही थी, तब ओस देखने को नहीं मिली थी जिसका मतलब ये है कि टॉस जीतकर कप्तान पहले बैटिंग करने का फैसला कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

SRH VS DC: Head to Head Record

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH VS DC) के बीच में अब तक आईपीएल इतिहास में 26 मुकाबले खेले गए है. जिसमें से सनराइज़र्स हैदराबाद ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं 1 मुकाबला इस दौरान बेनतीजा रहा है.

आईपीएल 2025 के सीजन में सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच में 2 मुकाबले खेले गए थे. जिसमें से एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ. वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को मात दी थी.

SRH vs DC Today’s Match Prediction

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals) के बीच होने वाले इस मुकाबले के मैच प्रेडिक्शन की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट मानी जा रही है.

यह भी पढ़े: CSK के दिग्गज हुए IPL 2026 से बाहर, टीम इंडिया का ये स्टार प्लेयर करेगा रिप्लेस

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular