Team India: टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में अपनी फ्रेंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं BCCI ने आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ सेलेक्शन कमेटी जल्द ही आयरलैंड दौरे (India Tour of Ireland) के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर सकती है.
अगर ऐसा होता है तो अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी और रजत पाटीदार जैसे आईपीएल के स्टार परफ़ॉर्मर को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका दे सकती है. वहीं श्रेयस अय्यर को न सिर्फ टीम इंडिया (Team India) में वापसी का मौका दे सकती है बल्कि आयरलैंड दौरे (Team India Tour of Ireland) के लिए टीम इंडिया के कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकती है.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक शानदार रहा है. वैभव ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में 200 रनों बना दिए हैं. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 263 से भी अधिक का रहा है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे (Vaibhav will get Team India debut in Ireland Tour) पर टीम इंडिया के लिए 15 वर्ष में डेब्यू का मौका दिया जा सकता है.
यह भी पढ़े: SA VS IND Match Preview: टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानें कब, कहां खेले जाएंगे T20I मुकाबले
रजत पाटीदार को भी मिल सकता है डेब्यू का मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) जिनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2025 में पहली बार आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया. वहीं आईपीएल 2026 के सीजन में रजत पाटीदार बतौर बल्लेबाज भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे है.
ऐसे में अगर सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड दौरे (Ireland Tour) पर सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को आराम देने का फैसला करती है तो बोर्ड उनकी जगह पर रजत पाटीदार को टीम स्क्वॉड में शामिल कर टीम इंडिया के लिए टी20I में डेब्यू का मौका दे सकती है.
श्रेयस अय्यर को मिल सकता है कप्तानी का मौका
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को साल 2023 के बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया के लिए टी20I क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है. वहीं अब श्रेयस अय्यर जिस तरह से आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी और कप्तानी कर रहे है.
ऐसे में श्रेयस अय्यर को सेलेक्शन कमेटी सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में आयरलैंड दौरे (Ireland Tour) के लिए न सिर्फ टीम इंडिया में खेलने का मौका दे सकती है बल्कि कप्तानी भी करने का मौका दे सकती है.
आयरलैंड दौरे के लिए ऐसी दिख सकती है 15 सदस्यीय टीम इंडिया
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा
यह भी पढ़े: CSK के दिग्गज हुए IPL 2026 से बाहर, टीम इंडिया का ये स्टार प्लेयर करेगा रिप्लेस
