HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 20th April 2026: आज (20 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने जहां एक तरफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में लगातार 3 मुकाबले जीते हैं. वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने अब तक सीजन में खेले 5 मैचों में से 1 मैच अपने नाम किया है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज़ करके आईपीएल 2026 के सीजन में टीम को दूसरी जीत दर्ज करवाना चाहेंगे.

वहीं आज (19 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill), मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 20th April 2026) में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

रोहित शर्मा रहेंगे प्लेइंग 11 से बाहर

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जिनकी कप्तानी में टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल सीजन अपने नाम किया था. वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो पाएंगे. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस को मात देना आसान नहीं होगा.

GT vs MI Head To Head Record

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच में अब तक आईपीएल में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इन 8 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 3 और गुजरात टाइटंस ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुक़ाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी.

GT vs MI: Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतकर कप्तान अक्सर रन डिफेंड करना पसंद करते हैं. वहीं इस स्टेडियम की बात करें तो यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू है.

जहां खेले गए पिछले 5 टी20 मुकाबलों में से 3 मुकाबले डिफेंड करते हुए जीते गए हैं. बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.4 ओवर में 181 रनों का टारगेट हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से मात दी थी.

यह भी पढ़े: आयरलैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान

GT vs MI, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.

GT vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन, खुद कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और राशिद खान टीम के लिए स्टार परफ़ॉर्मर साबित हो सकते है. वहीं बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने होम ग्राउंड पर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन करके मुंबई इंडियंस को सीजन में दूसरी जीत दिलवाने की कोशिश कर सकते है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह ग़ज़नफ़र

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा

GT vs MI Today’s Match Prediction

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (Gujarat Titans vs Mumbai Indians) के बीच होने वाले मुकाबले की मैच प्रेडिक्शन की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत दर्ज़ करने की फेवरेट नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक जिस तरह का खेल दिखाया है. उसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस को उनके होम ग्राउंड पर हराना काफी कठिन कार्य होने वाला है.

यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

GT vs MI Match Prediction, GT vs MI Pitch Report, Today’s Match GT vs MI, IPL 2026, GT vs MI Prediction, GT vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Mumbai Indians

Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular