HomeIPL 2026Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19th April 2026 आईपीएल में...

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

IPL Match Today 19th April 2026: आज (19 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के सीजन में 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में दोपहर 3:30 से ईडन गार्डन में खेला जाएगा. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (PBKS VS LSG) के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुरमें स्थित PCA स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 से शुरू होगा.

वहीं आज (19 अप्रैल) को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुरमें स्थित PCA स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (ऋषभ पंत) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 19th April 2026) में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?

PBKS VS LSG: Head To Head Record

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (PBKS VS LSG) के बीच में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 03 और पंजाब किंग्स ने 03 मुकाबलों में जीत अर्जित की है.

वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Punjab Kings vs Lucknow Super Giants) के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 37 रनों से मात दी थी.

यह भी पढ़े: IPL में नहीं मिला खेलने का मौका, तो इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

PBKS VS LSG: PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report

आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा.जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला अक्सर करती हुई नज़र आती है. IPL 2026 के सीजन में अब तक यहां दो मुकाबले खेले गए हैं, जो कि दोनों ही मैच चेस करने वाली टीमों ने अपने नाम किए है. बताते चलें कि यहां खेले गए आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 ओवर में 220 रन चेज करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी है.

PBKS vs LSG, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.

PBKS vs LSG, IPL 2026: Player to Watch Out For

पंजाब किंग्स की टीम से श्रेयस अय्यर, प्रभसिमसन सिंह, शशांक सिंह, प्रियांश आर्य और अर्शदीप सिंह स्टार प्लेयर्स साबित हो सकते हैं. वहीं बात करें अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की तो उनकी टीम के फैंस की नज़रे मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और प्रिंस यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, वैशाख विजय कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वढेरा

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: जॉर्ज लिंडे

PBKS vs LSG Today’s Match Prediction

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शनी लगा रही है. ऐसे में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में भी फेवरेट पंजाब किंग्स ही है.

यह भी पढ़े: Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19th April 2026 आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

PBKS vs LSG Match Prediction, PBKS vs LSG Pitch Report, Today’s Match PBKS vs LSG, IPL 2026, PBKS vs LSG Prediction, PBKS vs LSG Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Punjab Kings vs Lucknow Super Giants




Prem Kant Jha
Prem Kant Jhahttps://hindi.icccricketschedule.com/
मेरा नाम प्रेम कांत झा है. मैं पीछे 4 वर्षों से खेल पत्रकारिकता के फील्ड से जुड़ा हुआ है. मेरे द्वारा लिखे गए कुछ स्टोरी ने हाल के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सारा ट्रैफिक हासिल किया है. ऐसे में अब मैं icccricketschedule के साथ बतौर राइटर और कंटेंट मैनेजर अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूँ. अगर आप मुझसे कांटेक्ट करना चाहते है तो आप [email protected] पर मेल पर सकते है.
RELATED ARTICLES

Most Popular