IPL Match Today 18th April 2026: आईपीएल 2026 में आज (18 अप्रैल) को दिन का दूसरा मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH VS CSK) के बीच में हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. कल (17 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (GT VS KKR) के बीच हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की कप्तानी पारी की मदद से मुकाबला 5 विकेटों से अपने नाम किया.
वहीं आज (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan), चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का सामना करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं आज आईपीएल (IPL Match Today 18th April 2026) में सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है?
CSK लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक काफी अच्छा नहीं रहा है. आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में से चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 2 मुकाबलो में जीत मिली है. ऐसे में अब सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले अपने मुकाबले में जीत दर्ज़ करके चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.
धोनी नहीं खेलेंगे SRH के खिलाफ मुकाबला
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने अब तक आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है. धोनी अब सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी शायद ही खेलते हुए नज़र आने वाले हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ होने वाले मुकाबले के साथ मैदान पर वापसी करते हुए नजर आ सकते है.
SRH vs CSK: Head To Head Record
सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH VS CSK) की टीम ने अब तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए है. वहीं 7 मुकाबलों में सनराइज़र्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. वहीं पिछले आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था. जिस मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने 18.4 ओवर में 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीता था. इस मुकाबले में ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 44 रन ठोके थे, वहीं हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर CSK के 4 विकेट चटकाए थे.
SRH VS CSK: Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. यह मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू पर खेला जाएगा. जिस कारण से टॉस जीतकर कप्तान इस मुकाबले में चेस करना चाहेंगे लेकिन एक रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर हुए पिछले 5 टी20 मुकाबलों में से चार रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं.
ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान क्या चुनते है वो उनपर निर्भर करता है. बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 216 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स से 57 रनों से मुकाबला अपने नाम किया था.
SRH vs CSK, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं.
SRH vs CSK, IPL 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम से खुद कप्तान ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तो डेवाल्ड ब्रेविस, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे और खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) अपने प्रदर्शन से कमाल कर चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में जीत दिलवाना चाहेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइज़र्स हैदरबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर- साकिब हुसैन
सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन
SRH vs CSK Today’s Match Prediction
आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक दूसरे के आमने- सामने होगी. दोनों ही टीमों के बीच पिछले मुकाबलों के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट मानी जा रही है.
SRH vs CSK Match Prediction, SRH vs CSK Pitch Report, Today’s Match SRH vs CSK, IPL 2026, SRH vs CSK Prediction, SRH vs CSK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings
